Sarkari Naukri : टीचर को मिलेगी डेढ़ लाख सैलरी, बीएड की भी नहीं जरूरत, किस राज्य में निकली Vacancy

Published : Feb 26, 2026, 11:24 AM IST

हरियाणा सरकार ने टीचर बनने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी दी है। हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने PGT कंप्यूटर साइंस के 1672 पदों पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसमें चयनित अभ्यर्थी को डेढ़ लाख रुपए तक सैलरी दी जाएगी।

PREV
15

हरियाणा लोक सेवा आयोग ने निकाली टीचर की भर्ती

सरकारी नौकरी और खासकर टीचर बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने शिक्षक बनने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसके तरहत राज्य के सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर साइंस से जुड़े पदों पर भर्ती की जाएगी। यानि पोस्ट ग्रेजुएट टीचर कंप्यूटर साइंस के 1672 पदों पर भर्ती की जाएगी।

25

हरियाणा टीचर के लिए क्या  है ऐज लिमिट

जो भी उम्मीदवार टीचर बनने क लिए आवेदन करना चाहते हैं। वह आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाकर 9 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आयोग की तरफ से आवेदनकर्ता की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम आयु 42 साल निर्धारित की है। वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियमों के मुताबिक आयु सीमा में छूट देने का प्रावधान है।

35

 हरियाणा टीचर भर्ती के लिए क्या है योग्यता

अभ्यर्थी ने मैट्रिक, 10+2, बी.ए. या एम.ए. लेवल पर हिंदी या संस्कृत विषय की मास्टर डिग्री होना चाहिए।  इसके अलावा उम्मीदवार हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) या STET परीक्षा पास भी होना चाहिए। हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) के मुताबक, जो भी उम्मीदवार PGT कंप्यूटर साइंस के पदों पर आवेदन करना चाहतेहैं, उनके लिए M.Sc कंप्यूटर साइंस, MCA या BE/B.Tech कंप्यूटर साइंस, कंप्यूटर इंजीनियरिंग या आईटी में डिग्री होना जरूरी है। इन सभी डिग्री में कम से कम 55 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य हैं।

45

47,600 रुपए से लेकर 1,51,100 रुपए तक  होगी सैलरी

हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने  के मुताबिक भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को हर महीने सैलरी के रूप में 47,600 रुपए  से लेकर 1,51,100 रुपए तक वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा राज्य सरकार की तरफ से सरकारी कर्मचारी को मिलने वाले भत्ते और सुविधा भी दी जाएगी।

55

कैसे होगा सिलेक्शन...क्या है परीक्षा का पेटर्न?

हरियाणा में सीनियर टीचर बनने के लिए उम्मीदवारों के लिए 3 फेस की परीक्षा को पास करना होगा। सबसे पहले स्क्रीनिंग टेस्ट किया जाएगा, अगर इसमें पास हो जाते हैं तो चयनित उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories