कब्रिस्तान बना गैस का गोदाम! हैदराबाद पुलिस ने मारा छापा तो निकले 414 सिलेंडर

Published : Mar 30, 2026, 09:21 PM IST
hyderabad lpg cylinder black marketing 414 cylinders seized

सार

Hyderabad LPG Cylinder Black Marketing: हैदराबाद के बंजारा हिल्स में कब्रिस्तान से LPG गैस सिलेंडरों की बड़ी कालाबाजारी का खुलासा हुआ है। पुलिस ने छापा मारकर 414 सिलेंडर और 11 वाहन जब्त किए हैं, जबकि 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

हैदराबाद में LPG गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शहर के पॉश इलाके बंजारा हिल्स में एक कब्रिस्तान को अवैध गैस गोदाम बना दिया गया था। पुलिस ने जब यहां छापा मारा तो अंदर से सैकड़ों गैस सिलेंडर बरामद हुए। इस पूरे रैकेट का खुलासा होते ही इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने इस मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ये लोग गैस सिलेंडरों को अवैध तरीके से जमा करके ग्राहकों को बाजार से ज्यादा कीमत पर बेच रहे थे।

पुख्ता सूचना पर हुई कार्रवाई

जुबली हिल्स टास्क फोर्स टीम को सूचना मिली थी कि बंजारा हिल्स इलाके के एक कब्रिस्तान में बड़ी मात्रा में LPG सिलेंडर जमा किए जा रहे हैं। इसके बाद टीम ने बंजारा हिल्स पुलिस के साथ मिलकर छापा मारा। रेड के दौरान पुलिस ने मौके से 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि आरोपी लंबे समय से गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी कर रहे थे।

यह भी पढ़ें: 'रुपए के साथ गिर रही PM मोदी की साख' धर्मेंद्र यादव के सवाल पर तिलमिलाई निर्मला सीतारमण, फिर...

414 गैस सिलेंडर बरामद

पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 414 गैस सिलेंडर बरामद किए हैं। इनमें घरेलू और कॉमर्शियल दोनों तरह के सिलेंडर शामिल हैं। जब्त किए गए सिलेंडरों का विवरण इस प्रकार है:

  • 47 किलोग्राम वाले भरे हुए सिलेंडर – 30
  • 19 किलोग्राम वाले भरे हुए सिलेंडर – 148
  • 19 किलोग्राम वाले खाली सिलेंडर – 192
  • 5 किलोग्राम वाले भरे हुए सिलेंडर – 35
  • 5 किलोग्राम वाले खाली सिलेंडर – 9

पुलिस के मुताबिक जब्त किए गए सिलेंडरों की कुल कीमत करीब 21.88 लाख रुपये है।

मुख्य आरोपी गैस एजेंसी चलाता था

इस मामले का मुख्य आरोपी मोहम्मद आमिर बताया जा रहा है। वह शमशाबाद के मामडीपल्ली गांव में “मेट्रो गैस एजेंसी” नाम से एक एजेंसी चलाता है। इस एजेंसी का मुख्य कार्यालय हैदराबाद के अफजलगंज इलाके में स्थित है।

जांच में सामने आया कि आमिर अपने साथियों के साथ मिलकर गैस सिलेंडरों को बंजारा हिल्स के नागार्जुन चौराहे के पास स्थित कब्रिस्तान में जमा करता था। बाद में इन्हें जरूरतमंद ग्राहकों को ज्यादा कीमत पर बेचा जाता था।

हैदराबाद सिटी पुलिस के DCP वैभव रघुनाथ गायकवाड़ के मुताबिक आरोपियों के पास से 11 वाहन भी जब्त किए गए हैं। इनमें दो DCM, दो बोलेरो, एक टाटा ACE, एक टाटा मैजिक और अन्य वाहन शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि इन वाहनों का इस्तेमाल गैस सिलेंडरों को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने में किया जाता था।

पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है। अधिकारियों को शक है कि इस गैस कालाबाजारी रैकेट में और भी लोग शामिल हो सकते हैं। फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ये गैस सिलेंडर कहां से लाए जाते थे और किन-किन जगहों पर बेचे जा रहे थे।

यह भी पढ़ें: “होर्मुज खोलो, नहीं तो सब उड़ा देंगे…” डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को बड़ी धमकी

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

विशाखापट्टनम के हैवान का कबूलनामा, पुलिस को बताया मोहब्बत में क्यों जल्लाद बना नेवी कर्मचारी
“होर्मुज खोलो, नहीं तो सब उड़ा देंगे…” डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को बड़ी धमकी