
'रुपए के साथ गिर रही PM मोदी की साख' धर्मेंद्र यादव के सवाल पर तिलमिलाई निर्मला सीतारमण, फिर...
धर्मेंद्र यादव के सवाल पर लोकसभा में हंगामा हुआ। निर्मला सीतारमण ने अर्थव्यवस्था मजबूत बताई, जिसके बाद विपक्ष ने जमकर नारेबाजी की।
लोकसभा में धर्मेंद्र यादव के सवाल पर जमकर हंगामा देखने को मिला। दरअसल उनके सवाल पर जब वित्तमंत्री जवाब दे रही थीं तो विपक्ष ने जमकर नारेबाजी की। धर्मेंद्र यादव ने सवाल किया कि क्या रुपए के साथ पीएम मोदी की साख भी गिर रही है। इस पर निर्मला सीतारमण ने कहा कि 2 माह पहले तक एक सर्वे में भी भारत के पीएम की पॉपुलैरिटी सबसे ऊपर थी। भारत के पीएम की साख को लेकर हुए सवाल पर उन्होंने यह जवाब दिया। जिसके बाद विपक्ष खड़े होकर नारेबाजी करने लगा। वित्तमंत्री ने कहा कि जब मैं जबाव देती हूं तो सुनना चाहिए। भारत की अर्थव्यवस्था बिल्कुल स्ट्रॉग है। पूरी दुनिया में इसकी प्रशंसा हो रही है। उन्होंने यह भी दावा किया कि हमारा रुपया ठीक चल रहा है।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source
