2 बच्चों संग रेलवे ट्रैक पर कटी महिला, सुसाइड नोट-पड़ोसियों के बयान सुन पुलिस के हाथ-पांव फूले

Published : Feb 02, 2026, 08:48 PM IST

हैदराबाद के बाहरी इलाके से एक बेहद दुखद घटना सामने आई, जहां एक महिला और उसके दो बच्चों ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक, तीनों ने चेरलापल्ली और घाटकेसर रेलवे स्टेशनों के बीच रेलवे ट्रैक पर खड़े होकर जान दे दी।

PREV
17

मृतकों की पहचान और पारिवारिक जानकारी

पुलिस ने मृतकों की पहचान पिनिंटी विजया शांति रेड्डी (38), उनकी बेटी चेतना रेड्डी (18) और बेटे विशाल रेड्डी (17) के रूप में की है। विजया मेडचल-मलकाजगिरी जिले की निवासी थीं और एक सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल के तौर पर काम कर रही थीं। उनके दोनों बच्चे स्थानीय कॉलेजों में इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रहे थे।

27

कैसे हुई घटना: GRP की शुरुआती जानकारी

सिकंदराबाद गवर्नमेंट रेलवे पुलिस (GRP) के अनुसार, विजया बीते शुक्रवार शाम करीब 6 बजे अपने घर से निकली थीं। उन्होंने पहले अपने दोनों बच्चों को उनके हॉस्टल से लिया और फिर तीनों रेलवे ट्रैक की ओर चले गए। रेलवे ट्रैक से गुजर रही मालगाड़ी के ड्राइवर ने उन्हें ट्रैक पर चलते देख कई बार हॉर्न बजाया, लेकिन तीनों नहीं हटे। ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

37

सुसाइड नोट मिला, जांच जारी

घटनास्थल पर पुलिस को परिवार की कार से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसे कथित तौर पर विजया ने लिखा था। नोट में विजया ने अपने रिश्तेदारों से माफी मांगी है और लिखा है कि वह अब जीना नहीं चाहती। उन्होंने आगे लिखा कि उन्हें अपने बच्चों को अकेला छोड़ने का डर था, इसलिए वो उन्हें भी साथ ले जा रही हैं।

47

पति दुबई से लौटे, पुलिस को दिया बयान

हालांकि, आत्महत्या के पीछे की असली वजह अभी साफ नहीं है। पुलिस नोट की लिखावट, कॉल रिकॉर्ड्स समेत सभी पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है। वहीं विजया के पति, जो दुबई में काम करते हैं, घटना की जानकारी मिलते ही हैदराबाद लौट आए हैं। उन्होंने पुलिस को अपना बयान दिया है और जांच में सहयोग कर रहे हैं।

57

आर्थिक परेशानी या घरेलू विवाद के संकेत नहीं

रिश्तेदारों और पड़ोसियों के अनुसार, परिवार में किसी तरह की आर्थिक तंगी या घरेलू झगड़े की जानकारी सामने नहीं आई है। यही कारण है कि यह घटना पुलिस महकमे समेत पूरे इलाके के लिए और भी ज्यादा चौंकाने वाली घटना बन गई है।

67

पोस्टमार्टम और आगे की कार्रवाई

तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिकंदराबाद के एक सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हर एंगल से जांच की जा रही है ताकि यह समझा जा सके कि परिवार ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। अगर आप या आपके आसपास कोई मानसिक तनाव से जूझ रहा है, तो मदद लेना बेहद जरूरी है। वंद्रेवाला फाउंडेशन फॉर मेंटल हेल्थ - 9999666555

help@vandrevalafoundation.com

TISS iCall

022-25521111

सोमवार–शनिवार: सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक

77

Disclaimer: 
आत्महत्या किसी समस्या का हल नहीं है। अगर आपके मन में भी सुसाइड या खुद को चोट पहुंचाने जैसे ख्याल आ रहे हैं तो आप फौरन घर-परिवार, दोस्तों और साइकेट्रिस्ट की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा आप इन हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल करके भी मदद मांग सकते हैं। आसरा (मुंबई) 022-27546669, सुमैत्री (दिल्ली) 011-23389090, रोशनी (हैदराबाद) 040-66202000, लाइफलाइन 033-64643267 (कोलकाता)। मानसिक तनाव होने पर काउंसलिंग के लिए हेल्पलाइन नंबर 14416 और 1800 8914416 पर संपर्क कर घर बैठे मदद पा सकते हैं।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories