Creta का दबदबा बरकरार, Seltos की बिक्री ने चौंकाया! अगस्त में इन SUV की रही सबसे ज्यादा डिमांड

Bimla Kumari   | CMS
Published : Sep 19, 2026, 03:34 PM IST
2027 Hyundai Creta

सार

SUV Sales August 2026: अगस्त 2026 में 4.2–4.5m SUV सेगमेंट की 79,691 यूनिट बिकीं, जो अगस्त 2025 की 47,756 से 66.87% ज्यादा हैं। Hyundai Creta 16,288 यूनिट और 20.44% शेयर के साथ नंबर-1 रही; Maruti Victoris 12,978 और Kia Seltos 11,716 पर। टॉप-5 मॉडल्स ने 71% से ज्यादा हिस्सेदारी ली।

Hyundai Creta Sales: भारतीय कार बाजार के लोकप्रिय 4.2 से 4.5 मीटर SUV सेगमेंट में अगस्त 2026 में भी Hyundai Creta का दबदबा कायम रहा। 23 मॉडलों के बीच Creta/EV ने सबसे ज्यादा बिक्री दर्ज करते हुए पहला स्थान हासिल किया। खास बात यह रही कि सेगमेंट के टॉप-3 मॉडल की बिक्री 10 हजार यूनिट से ज्यादा रही, जबकि 11 मॉडल ऐसे रहे जिनकी मासिक बिक्री 1,000 यूनिट से भी कम रही।

अगस्त 2026 में इस पूरे सेगमेंट की कुल 79,691 यूनिट बिकीं। पिछले साल अगस्त में यह आंकड़ा 47,756 यूनिट था। यानी इस बार बिक्री में 31,935 यूनिट की बढ़ोतरी हुई और सालाना आधार पर सेगमेंट ने 66.87 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि दर्ज की।

Creta बनी नंबर-1 SUV

Hyundai Creta/EV ने अगस्त में 16,288 यूनिट की बिक्री के साथ पहला स्थान हासिल किया। अगस्त 2025 में इसकी 15,924 यूनिट बिकी थीं। यानी सालाना आधार पर 364 यूनिट की बढ़ोतरी हुई और 2.29 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। सेगमेंट में Creta/EV की हिस्सेदारी 20.44 प्रतिशत रही। दूसरे नंबर पर Maruti Victoris रही, जिसकी अगस्त में 12,978 यूनिट बिकीं। इसका बाजार हिस्सा 16.29 प्रतिशत रहा। वहीं Kia Seltos ने 11,716 यूनिट के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

Seltos की बिक्री में जबरदस्त उछाल

Kia Seltos अगस्त की सबसे ज्यादा चर्चा वाली SUV में से एक रही। अगस्त 2025 में इसकी 4,687 यूनिट बिकी थीं, जो इस साल बढ़कर 11,716 यूनिट हो गईं। यानी बिक्री में 7,029 यूनिट का इजाफा हुआ और सालाना वृद्धि करीब 150 प्रतिशत रही। सेगमेंट में इसका हिस्सा 14.70 प्रतिशत रहा। इसके बाद Toyota Hyryder 8,234 यूनिट के साथ चौथे और Maruti Grand Vitara 7,808 यूनिट के साथ पांचवें स्थान पर रही। Hyryder की बिक्री पिछले साल की 9,100 यूनिट के मुकाबले 866 यूनिट कम हुई, जबकि Grand Vitara ने 35.96 प्रतिशत की सालाना वृद्धि दर्ज की।

Thar Roxx और Sierra ने भी बनाई मजबूत पकड़

टॉप-5 के बाद Mahindra Thar Roxx ने 5,817 यूनिट की बिक्री दर्ज की। पिछले साल अगस्त में इसकी 4,883 यूनिट बिकी थीं। इस तरह इसकी बिक्री में 19.13 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और सेगमेंट में इसकी हिस्सेदारी 7.30 प्रतिशत रही। Tata Sierra/EV ने भी 5,622 यूनिट के साथ मजबूत प्रदर्शन किया और 7.05 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी हासिल की। इसके बाद Tata Curvv/EV की 1,904 यूनिट और Mahindra BE 6 की 1,696 यूनिट बिकीं।

इन SUV की बिक्री रही 1,000 से कम

Maruti eVitara ने अगस्त में 1,586 यूनिट की बिक्री दर्ज की। Honda Elevate की 1,326 यूनिट और Skoda Kushaq की 1,048 यूनिट बिकीं। Volkswagen Taigun की बिक्री 938 यूनिट रही। MG Astor ने 720 यूनिट की बिक्री के साथ 302.23 प्रतिशत की सबसे तेज सालाना वृद्धि दर्ज करने वाली SUVs में जगह बनाई। इसके अलावा Nissan Tekton की 491, Renault Duster की 406 और Toyota Ebela की 372 यूनिट बिकीं।

EV और छोटी बिक्री वाली SUV का हाल

इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में MG ZS EV की 315 यूनिट बिकीं, जबकि VinFast VF6 की 183 यूनिट बिक्री हुई। Force Gurkha 5D की 137 यूनिट, Citroen C3 Aircross की 57 यूनिट और Citroen Basalt की 39 यूनिट बिकीं। Mahindra XUV400 की बिक्री सिर्फ 10 यूनिट रही, जो पिछले साल के मुकाबले 84.85 प्रतिशत की गिरावट है।

SUV बाजार में बढ़ी प्रतिस्पर्धा

अगस्त के आंकड़े बताते हैं कि भारतीय SUV बाजार में मांग तेजी से बढ़ रही है। जहां Hyundai Creta ने अपनी नंबर-1 स्थिति बरकरार रखी, वहीं Maruti Victoris और Kia Seltos ने भी मजबूत प्रदर्शन किया। खास तौर पर Seltos की करीब 150 प्रतिशत सालाना वृद्धि ने मिड-साइज SUV बाजार में प्रतिस्पर्धा को और दिलचस्प बना दिया है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Yash Dabas Profile: कौन हैं ABVP के DUSU अध्यक्ष उम्मीदवार? पढ़ाई, टेनिस और छात्र राजनीति जानें
Who is Vijay Shankar Meena: विजय शंकर मीणा कौन हैं? जानें NSUI के DUSU अध्यक्ष उम्मीदवार का एजुकेशन और बैकग्राउंड