IndiGo Flight में परिवार ने निकाली पूरी दावत, समोसे-ढोकले से सजी प्लेटें; वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस

Published : Aug 26, 2026, 03:41 PM IST
IndiGo Flight Family Food Viral Video

सार

IndiGo Flight Family Food Viral Video: IndiGo फ्लाइट में परिवार ने समोसे, ढोकले और थेपले की पूरी दावत सजाई। वीडियो वायरल हुआ तो फ्लाइट में खाना और यात्रियों की सुविधा पर बहस छिड़ गई। जानिए लोगों ने क्या कहा और देखें वीडियो।

IndiGo Flight Viral Video: फ्लाइट में सफर के दौरान अपना खाना साथ ले जाना आम बात है, लेकिन जब वही खाना डिस्पोजेबल प्लेटों में बाकायदा परोसा जाए और पूरा परिवार एक साथ खाने लगे, तो मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाता है। IndiGo की एक फ्लाइट का ऐसा ही वीडियो इन दिनों लोगों का ध्यान खींच रहा है। क्लिप में एक परिवार विमान के अंदर घर से लाया हुआ खाना निकालकर खाते हुए नजर आ रहा है। खाने के साथ-साथ कुछ लोग प्रेस-ऑन नेल्स लगाते भी दिखे।

समोसे से लेकर थेपले तक, फ्लाइट में खुला पूरा स्नैक्स पैक

वीडियो में परिवार की एक महिला पहले कई डिस्पोजेबल प्लेटें निकालती है और फिर उनमें खाना परोसती दिखाई देती है। परिवार अपने साथ कई तरह के भारतीय स्नैक्स लेकर आया था। प्लेटों में समोसे, ढोकले, थेपले और नमकीन जैसे आइटम नजर आते हैं। इसके अलावा खाने के साथ कुछ कंडिमेंट्स भी पैक किए गए थे। इसके बाद परिवार के कई सदस्य अपनी-अपनी प्लेट लेकर खाने लगते हैं। यानी सफर के दौरान यहां पूरा माहौल कुछ देर के लिए पारिवारिक मिल-बैठक जैसा नजर आया।

खाना खत्म हुआ तो कचरा भी समेटा

इस पूरे वीडियो में एक बात ऐसी भी है, जिसे कुछ लोग सकारात्मक मान रहे हैं। खाना खत्म होने के बाद इस्तेमाल की गई प्लेटें और बाकी कचरा इधर-उधर छोड़ने के बजाय महिला उन्हें एक बड़े कचरे के बैग में जमा करती दिखाई देती है। हालांकि, वीडियो में परिवार के कुछ सदस्य केबिन में अपनी सीटों से उठकर इधर-उधर जाते हुए भी नजर आते हैं। नीचे देखें वायरल वीडियो-

असली बहस खाने पर नहीं, ‘कितना खाना ठीक है’ पर

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की राय बंट गई। कुछ यूजर्स ने सवाल उठाया कि क्या विमान के अंदर इतनी मात्रा में खाना निकालकर खाना उचित है और ऐसी स्थिति में केबिन क्रू को दखल देना चाहिए था। दूसरी तरफ, कुछ लोगों ने कहा कि यात्री अपना खाना साथ लेकर सफर कर सकते हैं, इसलिए सिर्फ घर का खाना खाने को नियम तोड़ना कहना सही नहीं होगा। बहस में भारतीय खाने की तेज खुशबू भी बड़ा मुद्दा बन गई। कुछ यात्रियों के नजरिए से बंद केबिन में खाने की गंध आसपास बैठे लोगों को असहज कर सकती है।

ये भी पढ़ें- Viral Video: 'चिकनी चमेली' पर डांस कर रहे थे स्टूडेंट्स, प्रोफेसर ने बीच में रोककर लगाई क्लास

‘अपना खाना’ बनाम ‘दूसरों की सुविधा’

इस वायरल वीडियो ने एक दिलचस्प सवाल जरूर खड़ा किया है, क्या विमान में अपना खाना खाना सिर्फ व्यक्तिगत पसंद का मामला है, या इसके साथ आसपास बैठे यात्रियों की सुविधा का भी ध्यान रखना चाहिए? सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस का सबसे अहम पहलू यही है कि मामला समोसे, ढोकले या थेपले का नहीं, बल्कि फ्लाइट एटिकेट, साफ-सफाई और सार्वजनिक जगह पर दूसरों की सुविधा के बीच संतुलन का है।

ये भी पढ़ें- Work Culture: बॉस हो तो ऐसा! छुट्टी मांगने पर बस 'Take Care' लिखकर जीत लिया इंटरनेट का दिल

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

नेपाल में महाप्रलय...लेकिन बिहार में मंडराया खतरा, टेंशन में CM से अफसर तक
Viral Video: 'चिकनी चमेली' पर डांस कर रहे थे स्टूडेंट्स, प्रोफेसर ने बीच में रोककर लगाई क्लास