होर्मुज में बढ़ा तनाव: ईरान ने अमेरिका-इजराइल से जुड़े जहाजों पर किया कब्जा, वैश्विक सप्लाई पर खतरा

Published : Apr 22, 2026, 06:28 PM IST
Iran Seizes Ships in Strait of Hormuz Escalates Tensions with US and Israel

सार

Iran Strait of Hormuz attack: ईरान ने होर्मुज में अमेरिका-इजराइल से जुड़े जहाजों पर कब्जा कर लिया। 48 घंटे में जवाबी कार्रवाई से बढ़ा तनाव। वैश्विक तेल सप्लाई और समुद्री व्यापार पर खतरा, हालात बिगड़ने की आशंका।

मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव ने अब समुद्री मार्गों को भी अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है। दुनिया के सबसे अहम तेल मार्गों में शामिल होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरान की हालिया कार्रवाई ने अंतरराष्ट्रीय व्यापार और ऊर्जा सुरक्षा को लेकर नई चिंता पैदा कर दी है। 48 घंटे पहले अपने जहाज पर हुए हमले के बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए कई जहाजों को कब्जे में लेने का दावा किया है।

क्या हुआ होर्मुज में?

इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) ने होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिका और इजराइल से जुड़े दो जहाजों को अपने नियंत्रण में लेने की पुष्टि की है। इन जहाजों पर क्रमशः लाइबेरिया और पनामा का झंडा लगा था। ईरान का दावा है कि इन जहाजों ने समुद्री नियमों का उल्लंघन किया, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई उस घटना के 48 घंटे बाद हुई है, जब रविवार को ईरान के एक जहाज पर अमेरिकी सेना ने हमला किया था। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उस जहाज में चीन से मिसाइल निर्माण से जुड़ा सामान लदा था, जिसे बाद में अमेरिकी बलों ने जब्त कर लिया।

यह भी पढ़ें: “वोट नहीं दिया तो टुकड़े कर देंगे!” बंगाल में TMC नेता के वायरल वीडियो से मचा हड़कंप- WATCH

कैसे किया गया ऑपरेशन?

मरीन ट्रैफिक के आंकड़ों के अनुसार, ईरानी बलों ने ओमान के पास नावों के जरिए जहाजों को घेर लिया। पहले फायरिंग की गई और फिर जहाजों को अपने नियंत्रण में ले लिया गया। कब्जे में लिए गए जहाजों में MSC- Francesca और Epaminodes शामिल हैं। इसके अलावा एक ग्रीक जहाज पर भी कार्रवाई की खबर है, हालांकि उसकी स्थिति स्पष्ट नहीं है।

ईरान का 12 प्वॉइंट प्लान

ईरान ने संसद में होर्मुज को लेकर 12 बिंदुओं वाला एक प्रस्ताव भी पेश किया है। इस योजना के तहत इजराइल और उसके सहयोगी देशों के जहाजों को इस मार्ग से गुजरने से रोकने की बात कही गई है। इसके अलावा, नियमों का उल्लंघन करने वाले जहाजों को जब्त कर उनके माल पर 20 प्रतिशत तक जुर्माना लगाने का प्रस्ताव भी शामिल है। ईरान ने होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों से ईरानी रियाल में टोल वसूलने की बात भी कही है।

वैश्विक असर की आशंका

होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के तेल व्यापार का एक बड़ा हिस्सा संभालता है। ऐसे में यहां बढ़ता तनाव वैश्विक ऊर्जा सप्लाई, तेल की कीमतों और समुद्री व्यापार पर व्यापक असर डाल सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि स्थिति और बिगड़ती है, तो इसका असर एयरलाइंस, शिपिंग कंपनियों और आम उपभोक्ताओं तक देखने को मिल सकता है।

ईरान की इस कार्रवाई ने पहले से ही संवेदनशील मध्य-पूर्व क्षेत्र में तनाव को और बढ़ा दिया है। अब अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजर इस पर है कि आने वाले दिनों में हालात किस दिशा में जाते हैं और क्या यह टकराव किसी बड़े संकट का रूप ले सकता है।

यह भी पढ़ें: कानपुर के मकान में चल रहा था IPL सट्टेबाजी का खेल, तभी अचानक पहुंच गई पुलिस, फिर...

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

खंडवा सांसद के भाई ने किया सुसाइड: क्या है मौत की वजह? कलेक्टर-SP और विधायक तक टेंशन में
यूरोप में फ्यूल खत्म होने का खतरा! 20 हजार उड़ानें रद्द, क्या अब ठप होगा एयर ट्रैवल?