Breaking Update: क्या US-Israel जॉइंट एयरस्ट्राइक में अली खामेनेई की मौत हो गई? मलबे से शव मिलने का दावा, लेकिन तेहरान का कहना-सुप्रीम लीडर सुरक्षित हैं! 400 मिसाइलों से ईरान का पलटवार, होर्मुज स्ट्रेट पर तनाव…सच क्या है, दुनिया सांस रोके देख रही है।
Iran Supreme Leader Ali Khamenei Killed: मिडिल ईस्ट में हालात अचानक बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं। ईरानी मीडिया का दावा है कि अयातुल्ला अली खामेनेई की अमेरिका-इजराइल के संयुक्त हमले में मौत हो गई। वहीं अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भी दावा किया कि खामेनेई मारे गए। दूसरी तरफ ईरान सरकार कह रही है- “सुप्रीम लीडर जिंदा हैं और सुरक्षित हैं।” आखिर सच क्या है? क्या यह वाकई खुली जंग की शुरुआत है?
210
क्या अमेरिका और इजराइल ने तेहरान में बड़ा हमला किया?
शनिवार रात ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई बड़े शहरों में जोरदार धमाके हुए। ईरानी सरकारी मीडिया ने पुष्टि की कि कई ठिकानों को निशाना बनाया गया। दावा है कि अमेरिका और इजराइल ने मिलकर 10 बड़े शहरों पर हमला किया। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया कि खामेनेई के घर और ऑफिस के आसपास भी मिसाइल गिरी। मलबे से शव मिलने की बात भी कही गई। लेकिन ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने इन खबरों को गलत बताया। विदेशमंत्री अब्बास अराघची ने बताया कि सुप्रीम लीडर जिंदा है। उन्हें सुरक्षित जगह पहुंचा दिया गया है।
310
खामेनेई की मौत पर विरोधाभासी दावे-कौन सच बोल रहा है?
ईरानी न्यूज एजेंसियों तसनीम और फार्स ने खामेनेई के निधन की पुष्टि की, लेकिन सरकार ने आधिकारिक घोषणा नहीं की। इजराइली मीडिया ने भी दावा किया कि उनके पास शव की तस्वीर है। वहीं ईरान का कहना है कि सुप्रीम लीडर सुरक्षित जगह पर हैं। कई दिनों से खामेनेई सार्वजनिक रूप से दिखाई नहीं दिए हैं, जिससे अटकलें और तेज हो गई हैं। 86 साल के खामेनेई 1989 से ईरान के सर्वोच्च नेता हैं। वे देश के राजनीतिक, धार्मिक और सैन्य फैसलों में अंतिम अथॉरिटी माने जाते हैं।
हालांकि ईरानी सरकारी एजेंसी ने दावा किया कि इजराइली हमलों में उनकी बेटी, दामाद, पोती और बहू की मौत हो गई। तेहरान सिटी काउंसिल और रॉयटर्स ने भी यंग जर्नलिस्ट्स क्लब के हवाले से यह जानकारी दी है। इस खबर ने देश में शोक और गुस्से का माहौल पैदा कर दिया है। अगर यह सच है, तो यह हमला केवल सैन्य नहीं बल्कि सीधे नेतृत्व को खत्म करने की कोशिश माना जाएगा।
510
ईरान का पलटवार-400 मिसाइलें और 9 देशों को निशाना?
हमले के जवाब में ईरान ने भी बड़ा पलटवार किया। रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान ने इजराइल पर करीब 400 मिसाइलें दागीं। इसके अलावा कतर, कुवैत, जॉर्डन, बहरीन, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया गया। दावा यह भी है कि दुबई में ड्रोन हमला हुआ और बहरीन में रिहायशी इमारतें क्षतिग्रस्त हुईं।
610
200 से ज्यादा मौतें, 740 घायल-क्या हालात और बिगड़ेंगे?
ईरान की रेड क्रिसेंट सोसाइटी के मुताबिक अब तक 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और 740 से ज्यादा घायल हैं। एक स्कूल पर मिसाइल गिरने से 85 छात्राओं की मौत की खबर ने पूरी दुनिया को हिला दिया है। अगर यह आंकड़े सही हैं, तो यह पिछले कई सालों में मिडिल ईस्ट का सबसे बड़ा सैन्य टकराव बन सकता है।
710
क्या होर्मुज स्ट्रेट बंद होने से तेल संकट आएगा?
ईरान ने दावा किया है कि उसने होर्मुज स्ट्रेट को बंद कर दिया है। यह वही समुद्री रास्ता है, जहां से दुनिया का बड़ा हिस्सा तेल और गैस सप्लाई होता है। अगर यह रास्ता लंबे समय तक बंद रहता है, तो ग्लोबल ऑयल प्राइस में भारी उछाल आ सकता है और भारत समेत कई देशों की अर्थव्यवस्था प्रभावित हो सकती है।
810
UN ने क्या कहा? क्या जंग बेकाबू हो सकती है?
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि यह हमला तनाव को बेकाबू कर सकता है। उन्होंने अमेरिका और इजराइल की कार्रवाई को आक्रामक बताया और ईरान की जवाबी कार्रवाई की भी आलोचना की।
910
खामेनेई के बाद कौन? क्या ईरान में सत्ता बदलने वाली है?
निर्वासित क्राउन प्रिंस रेज़ा पहलवी ने ईरानियों से एकजुट होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह बदलाव का समय है। उधर ट्रम्प ने कहा कि उन्हें पता है कि खामेनेई के बाद कौन नेतृत्व कर सकता है, लेकिन उन्होंने नाम नहीं बताया।
1010
क्या यह तीसरे विश्व युद्ध की आहट है?
ईरान-इजराइल-अमेरिका संघर्ष अब केवल बयानबाजी नहीं रहा। मिसाइल, ड्रोन, सैकड़ों मौतें, और होर्मुज स्ट्रेट का बंद होना-ये संकेत हैं कि हालात बेहद गंभीर हैं। सबसे बड़ा सवाल अभी भी यही है-क्या खामेनेई सच में मारे गए हैं, या यह सिर्फ मनोवैज्ञानिक युद्ध का हिस्सा है? आने वाले दिन तय करेंगे कि यह टकराव सीमित रहेगा या पूरे मिडिल ईस्ट को जंग की आग में झोंक देगा।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।