पाकिस्तानी पीएम के चेहरे पर क्यों उड़ी हवाइयां?

Published : Jun 22, 2026, 08:53 PM IST
Shehbaz Sharif expression after iran delegation walk out

सार

स्विट्जरलैंड में हुई शांति वार्ता के दौरान ट्रंप की टिप्पणियों से नाराज ईरानी प्रतिनिधिमंडल वॉकआउट कर गया। इसके बाद पाकिस्तानी PM का चेहरा देखने लायक था। 

Shehbaz Sharif Expressions After Iran Delegation Walk Out: रविवार को स्विट्जरलैंड के बर्गनस्टॉक रिज़ॉर्ट में आयोजित हाई-लेवल शांति वार्ता के दौरान एक अप्रत्याशित घटनाक्रम देखने को मिला। ईरान का प्रतिनिधिमंडल अचानक बैठक छोड़कर बाहर चला गया, जिसके बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के हाव-भाव देखने लायक थे। बताया गया कि ईरान ने यह कदम अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से तेहरान को दी गई हालिया चेतावनी के विरोध में उठाया था।

ईरान, अमेरिका, पाकिस्तान और कतर के बीच चल रही थी बातचीत

यह बैठक ईरान, अमेरिका, पाकिस्तान और कतर के प्रतिनिधियों के बीच हो रही थी। बातचीत हाल ही में हस्ताक्षरित इस्लामाबाद मेमोरैंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoU) के तहत आयोजित की गई थी, जिसका उद्देश्य क्षेत्रीय तनाव को कम करना और भविष्य के लिए एक व्यापक कूटनीतिक ढांचा तैयार करना था।

वायरल वीडियो में दिखा वॉकआउट का पल

बैठक से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची पहले शहबाज शरीफ के पास जाते हुए दिखाई देते हैं। कुछ देर बातचीत करने के बाद वह अचानक ईरानी प्रतिनिधिमंडल के अन्य सदस्यों के साथ कमरे से बाहर निकल जाते हैं। वीडियो में शहबाज शरीफ इस घटनाक्रम से हैरान दिखाई देते हैं। बाद में उन्हें पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर की ओर इशारा करते हुए देखा गया। वहीं अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भी पास खड़े होकर पूरा घटनाक्रम देखते नजर आए और बाद में पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल की ओर बढ़े।

ट्रंप की टिप्पणी पर ईरान की नाराजगी

यह वॉकआउट उस समय हुआ जब ईरानी अधिकारियों ने ट्रंप की उस चेतावनी पर आपत्ति जताई, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर कुछ शर्तें पूरी नहीं हुईं तो "तुम्हारा कोई देश नहीं बचेगा।" ईरानी सरकारी मीडिया के मुताबिक, तेहरान ने इन टिप्पणियों को चल रही बातचीत की भावना के खिलाफ बताया। ईरान ने सार्वजनिक और निजी दोनों स्तरों पर इस मुद्दे को उठाया और अपनी चिंता जताई।

अमेरिका-ईरान MoU के उल्लंघन का आरोप

ईरानी अधिकारियों का कहना था कि ट्रंप की टिप्पणियां अमेरिका और ईरान के बीच हुए मेमोरैंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग के आर्टिकल-1 का उल्लंघन है। इसके तहत दोनों पक्ष बातचीत के दौरान बल प्रयोग की धमकी न देने और कूटनीतिक प्रक्रिया को सम्मान देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

तेहरान ने ज्वॉइंट फोटो सेशन से भी किया इनकार

ईरानी प्रतिनिधियों ने साथ मौजूद पत्रकारों को बताया कि वॉकआउट ट्रंप की टिप्पणियों के विरोध का प्रतीक था। हालांकि राजनयिक सूत्रों के अनुसार, यह रुकावट अस्थायी थी और दिनभर वार्ता जारी रही। सभी पक्ष बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए संपर्क में बने रहे। रिपोर्ट्स के अनुसार, औपचारिक बातचीत शुरू होने से पहले ही माहौल तनावपूर्ण हो गया था। ईरानी सरकारी मीडिया ने दावा किया कि तेहरान ने अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के साथ प्रस्तावित ज्वॉइंट फोटो सेशन में शामिल होने से इनकार कर दिया। ईरान ने इसे अमेरिका का "मीडिया शो" बताया। ईरानी अधिकारियों का कहना था कि ट्रंप की सार्वजनिक टिप्पणियों ने विश्वास बहाली की प्रक्रिया को कमजोर किया है, जबकि वार्ताकार प्रतिबंधों में राहत और परमाणु मुद्दों पर भविष्य के समझौतों के लिए माहौल बनाने की कोशिश कर रहे थे।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Kunal Shah: कौन हैं कुणाल शाह जो बने WhatsApp के नए हेड, CRED में Meta की बड़ी हिस्सेदारी
शिवसेना उद्धव गुट के 6 सांसदों ने थाम लिया शिंदे गुट का हाथ