लपटों से घिरी बिल्डिंग, निकलती लाशें...चश्मदीद से सुनिए लखनऊ का कोचिंग कैसे बना मौत का घर

Published : Jun 22, 2026, 07:26 PM IST
Lucknow Aliganj  Coaching Center Fire Accident

सार

Aliganj Fire Accident : लखनऊ के अलीगंज इलाके में सोमवार को एक कोचिंग सेंटर में आग लग गई। जिसमें की मौत होने की खबर है। घटनक्रम पर सीएम योगी से लेकर प्रशासन नजर बनाए हुए।

लखनऊ (उत्तर प्रदेश),  यूपी की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर मे आग ने जो तांडव मचाया उससे पूरा शहर दहल गया। क्योंकि लोगों को सिर्फ बिल्डिंग से या तो चीखे-पुकार सुनाई दी या फिर कुछ देर बाद एक के बाद एक लाशें निकलती देखी गईं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस अग्नकांड में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है। मरने वालों में अधिकतर स्टूडेंट्स शामिल हैं। वहीं कई लोग इस आग में बुरी तरह झुलस गए हैं। जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। यानि मरने वालों का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है।

चश्मदीद ने सुनाया आग का भयानक मंजर

वहीं हादसे के वक्त मौके पर मौजूद एक चश्मदीद अमन के मुताबिक, आग लगने से अफरा-तफरी मच गई, जिसके चलते एक शख्स ने बिल्डिंग से छलांग लगा दी और उसे गंभीर चोटें आईं। अमन ने ANI को बताया, "यहां एक लाइब्रेरी या कंप्यूटर कोर्स का इंस्टीट्यूट है। जब हम मौके पर पहुंचे, तो हमने बिल्डिंग से घना धुआं निकलते देखा। हमने 5-6 लोगों को बचाने में कामयाबी हासिल की। आग लगने के बाद, एक आदमी घबराहट में बिल्डिंग से कूद गया और बुरी तरह घायल हो गया। अंदर अभी भी कुछ लोग फंसे हुए हैं।" बताया जा रहा है कि आग के डर की वजह से 3-4 बच्चे एक वॉशरूम में बंद हो गए थे।

आखिर कोचिंग सेंटर में कैसे लगी आग

बता दें कि जिस जगह पर यह भयानक लगी वह बिल्डिंग अलीगंज इलाके में है। जिसमें दूसरी मंजिल पर लर्निंग स्पेस नाम की लाइब्रेरी (कोचिंग) और हेड हॉपर स्टूडियो है, जिसमें 3D आर्ट प्रोडक्शन और गेम एसेट आउटसोर्सिंग का काम होता है। यहीं पर यह आग लगी है। वहीं इमारत के बेसमेंट, ग्राउंड और पहले फ्लोर पर पेट शॉप और क्लीनिक है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह आग बेसमेंट में लगे AC में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। आग लगने के बाद अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए ऊपरी मंजिल से तार के सहारे नीचे उतरे तो कुख ने नीचे छलांग लगा दी।

इस भयानक हादसे पर सीएम योगी भी दुखी

बता दें कि लखनऊ के इस भयानक अग्निकांड के हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नजर बनाए हुए हैं। मुख्यमंत्री ने सीनियर अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचने और हालात पर नजर रखने के निर्देश दिए।  मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, सीएम योगी ने फंसे हुए लोगों की सुरक्षा के लिए राहत और बचाव अभियान में तेजी लाने का आदेश दिया है। उन्होंने प्रशासन को यह भी निर्देश दिया कि इस घटना में घायल हुए सभी लोगों को सही इलाज मुहैया कराया जाए। 

 फायर ब्रिगेड टीम दीवार तोड़कर अंदर घुसी

ऑपरेशन की स्थिति के बारे में ANI से बात करते हुए, उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा, "हमें पता चला है कि अभी टॉप फ्लोर पर कोई नहीं है। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने पहली मंजिल पर एक दीवार तोड़कर अंदर घुसने का रास्ता बनाया है। वहां बहुत ज्यादा धुआं है और कमरे-दर-कमरे तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।" 


PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

UK PM Race: कौन हैं शबाना महमूद जिनका नाम पीएम की रेस में शामिल, बाकी 5 दावेदार कौन?
Lucknow Fire: लखनऊ अग्निकांड से दहला शहर, लाशों को निकलते देख रो पड़े डिप्टी CM