
लखनऊ के अलीगंज स्थित पुरनिया इलाके में सोमवार को जो कुछ हुआ, उसने पूरे शहर को सदमे में डाल दिया। सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हादसे के वीडियो इस त्रासदी की भयावहता को बयां कर रहे हैं। कहीं छात्र जान बचाने के लिए छज्जों से लटकते दिखाई दे रहे हैं, तो कहीं इमारत से निकलता काला धुआं लोगों के बीच दहशत पैदा कर रहा है। इन वीडियो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि आग लगने के बाद बिल्डिंग के अंदर फंसे लोगों ने किस भयावह स्थिति का सामना किया होगा।
जानकारी के मुताबिक, आग सबसे पहले हेड हॉपर 3D आर्ट स्टूडियो में लगी थी। कुछ ही मिनटों में लपटों और धुएं ने पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। ऊपर संचालित कोचिंग सेंटर में मौजूद छात्र-छात्राओं और अन्य लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कई लोगों ने जान बचाने के लिए छज्जों और छतों से छलांग लगा दी।
लखनऊ अग्निकांड पर प्रेस को ब्रीफ करते वक्त डिप्टी CM ब्रजेश पाठक रो पड़े !!#Lucknow pic.twitter.com/d0Q7KfqlzZ
— ठाकुर रितेश प्रताप सिंह (@Rishithakurup32) June 22, 2026
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग से ज्यादा घने धुएं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ाईं। कई लोग कमरों और अन्य हिस्सों में फंस गए थे। बचाव दल को इमारत के भीतर पहुंचने के लिए कुछ जगहों पर दीवारें तक काटनी पड़ीं।
फायर ब्रिगेड, एनडीआरएफ और पुलिस की संयुक्त टीमों ने घंटों तक रेस्क्यू अभियान चलाया। कई लोगों को स्ट्रेचर और गीले कंबलों की मदद से बाहर निकाला गया। घायलों को तत्काल KGMU ट्रॉमा सेंटर भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।
#BREAKING : At least 14 people have died and several others are feared trapped after a fire broke out in a three-storey building on Usha Mehta Marg in Lucknow's Aliganj area on Monday.
Uttar Pradesh Deputy Chief Minister Brajesh Pathak said rescue teams were carrying out a… pic.twitter.com/kVQykCEu4K— upuknews (@upuknews1) June 22, 2026
अधिकारियों के अनुसार, हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। हालांकि मृतकों में कितने छात्र शामिल हैं, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। राहत एवं बचाव कार्य देर शाम तक जारी रहा।
Update –
लखनऊ अग्निकांड में 13 लोगों की मौत हुई। मरने वालों में ज्यादातर स्टूडेंट्स हैं। बचने के लिए कुछ छात्र लाइब्रेरी के फर्स्ट फ्लोर से कूद गए, कुछ ने खुद को बाथरूम में बंद कर लिया। बिल्डिंग के पीछे की दीवार तोड़कर शवों को बाहर निकाला जा रहा है।@ashharasrar https://t.co/4rYfuGczbp pic.twitter.com/MY1PHfoR25— Sachin Gupta (@Sachingupta) June 22, 2026
घटना की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना अलीगढ़ दौरा रद्द कर दिया और लखनऊ लौटने का फैसला किया। उन्होंने अधिकारियों को राहत कार्य में तेजी लाने और घायलों को हर संभव चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
मौके पर डीजीपी राजीव कृष्ण, प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। वहीं डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक मृतकों की जानकारी देते समय भावुक हो गए। उनकी आंखों में आंसू आ गए, जो इस हादसे की गंभीरता को साफ दर्शाता है।
फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच जारी है। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो इस दर्दनाक हादसे की भयावह तस्वीर लोगों के सामने ला रहे हैं, जिन्हें देखकर किसी की भी रूह कांप सकती है।
उत्तर प्रदेश : लखनऊ में लाइब्रेरी में आग लगी। कई छात्र छात्रा ऊपर से ही कूदे। बचाव राहत कार्य जारी है। pic.twitter.com/XW8AUDTqny
— Sachin Gupta (@Sachingupta) June 22, 2026
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।