
Donald Trump Iran Invasion plan: ईरान और इजराइल-अमेरिका के बीच छिड़ी जंग अब उस मुकाम पर पहुंच गई है, जहां से पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था तबाह हो सकती है। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के दो हफ्ते बाद भी अमेरिका और इजरायल का मुख्य मकसद 'सत्ता परिवर्तन' (Regime Change) अधूरा है। लेकिन अब डोनाल्ड ट्रंप ने एक ऐसी चाल चली है, जिसने पूरी दुनिया को दहशत में डाल दिया है। शुक्रवार को अमेरिकी सेना ने ईरान के 'खार्ग आइलैंड' (Kharg Island) पर इतिहास का सबसे बड़ा बमबारी हमला किया। इस आईलैंड को ईरान की 'तिजोरी' कहा जाता है। ऐसे में सवाल उठ रहा कि यह आईलैंड कहां है, ट्रंप की नजर इस पर क्यों है और क्यों यहां हुआ एक छोटा सा हमला भारत में पेट्रोल की कीमतों को 200 रुपए के पार ले जा सकता है? आइए समझते हैं...
फारस की खाड़ी में स्थित 'खार्ग आइलैंड' को 'ऑर्फन पर्ल' (Orphan Pearl) या 'फॉरबिडन आइलैंड' भी कहा जाता है। यह आइलैंड आकार में लक्षद्वीप से भी छोटा है, लेकिन इसकी अहमियत काफी ज्यादा है। ईरान अपने कुल तेल निर्यात का 90% हिस्सा इसी छोटे से टापू से भेजता है। 2024 में ईरान ने तेल बेचकर करीब 7.2 लाख करोड़ रुपए (78 बिलियन डॉलर) कमाए, जिसका मुख्य केंद्र खार्ग ही था। इसके अलावा ईरान के मिसाइल और ड्रोन प्रोग्राम का पैसा इसी टापू से निकलने वाले तेल से आता है। जानकारों का कहना है कि किसी भी देश में हवाई हमलों से आज तक कोई सरकार नहीं गिरी। अगर ट्रंप को ईरान में सत्ता बदलनी है, तो उन्हें जमीन पर उतरना होगा (Boots on ground) और खार्ग आइलैंड इसके लिए सबसे सटीक जगह है।
इंडिया टुडे ने रक्षा विशेषज्ञ संदीप उन्नीथन के अनुसार बताया कि अमेरिका खार्ग आइलैंड पर कब्जे के लिए एक बड़ा सैन्य ऑपरेशन शुरू कर सकता है। इस ऑपरेशन के 4 मुख्य चरण हो सकते हैं। सबसे पहले ईरानी रडार और एयर डिफेंस को तबाह करना, जो शुक्रवार के हमले से शुरू हो चुका है। दूसरा अमेरिकी स्पेशल फोर्स (Navy SEALs, Delta Force) द्वारा टापू की इकलौती हवाई पट्टी को सील करना। तीसरा C-130 हरक्यूलिस विमानों और चिनूक हेलीकॉप्टरों के जरिए हजारों सैनिकों को उतारना और चौथा तेल टर्मिनलों को सुरक्षित करना और ईरानी ड्रोन हमलों को रोकने के लिए 'एंटी-ड्रोन सिस्टम' तैनात करना।
इसे भी पढ़ें- होर्मुज़ से गुज़रे भारत के 2 LPG टैंकर: क्या PM मोदी की पहल से खुला खतरनाक समुद्री रास्ता?
इसे भी पढ़ें- Iran Tanker Attack में मारे गए देवनंदन प्रसाद सिंह आखिर कौन थे? जिनके परिवार ने खोला बड़ा राज!
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।