
Iran War US Impact: ईरान और अमेरिका के बीच छिड़ी जंग अब सिर्फ मिसाइलों और ड्रोन की लड़ाई नहीं रह गई है। यह अब दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, अमेरिका के लिए 'फाइनेंशियल एंड्योरेंस' यानी आर्थिक सहनशक्ति का लिटमस टेस्ट बन गया है। जैसे-जैसे युद्ध खिंच रहा है, अमेरिकी जनता के मन में एक ही सवाल है, इतना पैसा कहां से आएगा? क्या इस युद्ध की कीमत आम आदमी को भारी टैक्स चुकाकर भरनी होगी? इन सवालों का जवाब देने के लिए अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी (वित्त मंत्री) स्कॉट बेसेंट (Scott Bessent) सामने आए हैं, लेकिन उनके जवाबों ने राहत से ज्यादा चिंताएं पैदा कर दी हैं। सुनिए अमेरिकी टॉप मिनिस्टर ने क्या कहा...
NBC के मशहूर शो 'Meet the Press' में बात करते हुए स्कॉट बेसेंट ने देश को भरोसा दिलाने की कोशिश की। उन्होंने साफ शब्दों में कहा, 'हमारे पास इस युद्ध को फंड करने के लिए पर्याप्त पैसा है।' उन्होंने कांग्रेस से मांगे जाने वाले अतिरिक्त फंड को 'सप्लीमेंटल' (अतिरिक्त) बताया, न कि तत्काल ऑपरेशन के लिए अनिवार्य।
बेसेंट ने अमेरिकी करदाताओं को बड़ी राहत देते हुए कहा कि सरकार का टैक्स बढ़ाने का कोई इरादा नहीं है। लेकिन यहीं से असली सस्पेंस शुरू होता है। वित्त मंत्री ने यह साफ नहीं किया कि अरबों-खरबों डॉलर का यह फंड कहां से आएगा। जानकारों का मानना है कि पहले की तरह टैरिफ पर निर्भर रहना अब मुमकिन नहीं है। पेंटागन लगातार और ज्यादा फंडिंग की मांग कर रहा है ताकि युद्ध लंबा खिंचने या फैलने की स्थिति में हथियारों की कमी न हो।
प्रशासन की इस मांग का अमेरिकी संसद (Congress) में भारी विरोध हो रहा है। रिपब्लिकन और डेमोक्रेट्स, दोनों ही दलों के नेता इस भारी-भरकम खर्च पर सवाल उठा रहे हैं। सांसदों का कहना है कि जब पहले ही रक्षा बजट इतना बड़ा है, तो फिर 'हंड्रेड्स ऑफ बिलियंस ऑफ डॉलर्स' की अतिरिक्त जरूरत क्यों है? 'क्या हम एक और अंतहीन और खर्चीले युद्ध में फंस रहे हैं?', यह सवाल आज वाशिंगटन में उठ रहा है।
भले ही टैक्स न बढ़े, लेकिन युद्ध का असर पेट्रोल पंपों पर दिखने लगा है। हॉर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं। अमेरिका में पेट्रोल की कीमतें बढ़ रही हैं, जिससे आम जनता का बजट बिगड़ रहा है। युद्ध जितना लंबा खिंचेगा, ग्लोबल सप्लाई चेन उतनी ही प्रभावित होगी। शुरुआती अनुमानों के मुताबिक, यह हाल के दशकों में अमेरिका का सबसे महंगा सैन्य अभियान साबित हो सकता है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।