
उत्तर प्रदेश के कानपुर से रविवार सुबह जो क्रूर खबर सामने आई, उसने हर किसी के दिल को झकझोर दिया। जहां एक पिता के सिर पर ऐसा हैवान आकर बैठा कि उसने अपनी 11 साल की जुड़वा बेटियों की हत्या कर दी। इसके बाद दोनों मासूमों की लाश के पास बैठा रहा। हैरानी की बात यह है कि उसने खुद पुलिस को कॉल करके कहा कि मैंने अपनी बच्चियों को मार डाला है, आप उनके शव उठवा लीजिए। कातिल बाप के बारे में उसकी पत्नी ने जो खुलासे किए हैं वह बेहद शाकिंग हैं।
दरअसल, कानपुर की यह दिल दहला देने वाली वारदात संडे सुबह तड़के 4 बजे के आसपास की बताई जा रही है। जहां 45 साल के शशि रंजन मिश्रा नाम के युवक ने अपनी 11 साल की बेटियां रिद्धी, सिद्धी का गला रेत दिया। इसके बाद पुलिस मौक पर पहुंची तो देखा कि बच्चियों के खून से लथपथ शव फर्श पर पड़े हुए थे। वहीं आरोपी बगल में बैठा हुआ था। पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए हैं। साथ ही पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों से पूछताछ की जा रही है। जिससे आरोपी के बारे में और कई खुलासे हो सकते हैं।
आरोपी शशि रंजन की पत्नी ने पुलिस को बताया कि पति उसके चरित्र पर शक था। एक पल-पल की निगरानी के लिए उसने घर के दरवाजे से लेकर बेडरूम तक सीसीटीवी लगवा रखे थे। युवती ने बताया कि पति ने घर में एक सीक्रेट कमरा बना रखा था। जिसमें उसके अलावा किसी को एंट्री नहीं थी। वह अपनी बेटियों के साथ रखता था, जबकि एक बेटा भी है, लेकिन वो अक्सर कहता तुम बेटे को लेकर अपने मायके चले जाओ।
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी बिहार का रहने वाला है, लेकिन नौकरी के चलते कानपुर में शिफ्ट हो गया था। शशि रंजन दवा कंपनी में एमआर यानि मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव है। जबकि उसकी पत्नी रेशमा (40) बंगाल के सिलीगुड़ी की रहने वाली है। जो कि कानपुर में मेंस पार्लर में जॉब करती थी। दोनों की 2013 में मुलाकात हुई और एक साल बाद 2014 में दोनों ने लव मैरिज कर ली। बताया जाता है कि शादी के कुछ दिनों बाद आरोपी की असलियत पत्नी को पता चलने लगी। वह रोजाना शराब पीकर आता और पत्नी के साथ मारपीट करने लगता था।
पत्नी रेशमा ने बताया कि शनिवार रार तक सब ठीक था, पति ने बच्चों और पत्नी के साथ खाना खाया था। कुछ देर बाद वो बेटियों को लेकर अपने कमरे में सोने चला गया। इसके बाद उसने फोन पर किसी से काफी देर तक बात की। यह सब मैं बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की स्क्रीन में देख रही थी। फिर वो रात करीब 2.30 बजे एक बेटी को लेकर वाशरूम गए। इसके बाद मैं सो गई, लेकिन सुबह जब पुलिस दरबाजे पर आई तो पता चला कि पति ने दोनों बेटियों की हत्या कर दी। पुलिस अभी तक यह पता नहीं लगा पाई है कि उसने अपनी दोनों बेटियों की आखिर हत्या क्यों की।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।