
केन्या की राजधानी नैरोबी में शुक्रवार, 23 अक्टूबर को एक बड़ा हादसा हुआ। यहां निर्माणाधीन 12 मंजिला इमारत अचानक ढह गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया।
केन्या की राजधानी नैरोबी में शुक्रवार, 23 अक्टूबर को एक बड़ा हादसा हुआ। यहां निर्माणाधीन 12 मंजिला इमारत अचानक ढह गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया।
नैरोबी काउंटी के गवर्नर कार्यालय के मुताबिक, आशंका है कि कुछ लोग मलबे के नीचे फंसे हो सकते हैं। इमारत के ग्राउंड फ्लोर का इस्तेमाल हो रहा था। फिलहाल, इमारत गिरने की वजह और हादसे के समय वहां मौजूद लोगों की संख्या स्पष्ट नहीं है।
रॉयटर्स के मुताबिक, घटनास्थल पर बचावकर्मी मलबा हटाने में जुटे थे। वीडियो में भीड़ और खुदाई करने वाली मशीन की मदद से चलाया जा रहा बचाव अभियान दिखाई देता है।
आखिर कैसे ढही 12 मंजिला इमारत? क्या मलबे में लोग फंसे हैं? जानिए केन्या के नैरोबी में हुए इस हादसे की पूरी जानकारी।