भारत के किन 10 राज्यों में सबसे ज्यादा खाया जाता है नॉनवेज, जानें यूपी-बिहार का कितना नंबर

Published : Oct 24, 2026, 04:20 PM IST
non veg in india

सार

Kerala Governor Non Veg Controversy : केरल के राज्यपाल बनते ही ओम प्रकाश माथुर ने लोकभन में नॉनवेज को पूरी तरह बैन कर दिया है। इसको लेकर राज्य में सियासत भी गरमा गई है। आइए इस मौके पर हम आपको बताते हैं किस राज्य में सबसे ज्यादा मांसाहारी खाना खाया जाता है।

केरलम के नए राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर के लोकभवन की रसोई में शाकाहारी खाना बनाने के निर्देश पर विवाद छिड़ गया है। कांग्रेस और CPI(M) ने इस फैसले की आलोचना की, वहीं लोकभवन ने साफ किया कि कर्मचारियों के खाने पर कोई रोक नहीं है। इस विवाद के बीच आइए जानते हैं कि भारत के किन राज्यों में मछली खाने का चलन सबसे ज्यादा है और उत्तर प्रदेश-बिहार की स्थिति क्या है।

इन 10 राज्यों में नॉनवेज का चलन ज्यादा

  • नागालैंड (98.85%) : पूर्वोत्तर के उन राज्यों में शामिल है जहां नॉनवेज खाना आम है।
  • त्रिपुरा (99.35%) : यहां मछली खाने का चलन बहुत ज्यादा है।
  • मणिपुर (99.25%) : मछली और मांस स्थानीय खान-पान का हिस्सा हैं।
  • असम (99.10%) : मछली का सेवन काफी आम है।
  • अरुणाचल प्रदेश (99.05%) : यहां भी मछली और मांस खाने का चलन ज्यादा है।
  • पश्चिम बंगाल: (98.60%) : मछली और चावल यहां के खान-पान की खास पहचान हैं।
  • मेघालय (98.50%) : नॉनवेज यहां के भोजन का अहम हिस्सा है।
  • केरल ( 97.35%) : मछली और दूसरे मांसाहारी व्यंजन काफी लोकप्रिय हैं।
  • तमिलनाडु : यहां मछली, चिकन और मटन का सेवन आम है।
  • गोवा (95.45%) : यहां मछली और दूसरे मांसाहारी भोजन का चलन काफी ज्यादा है।

बिहार और यूपी का कौनसा नंबर?

  • बिहार उन राज्यों में शामिल है जहां नॉनवेज बहुत ज्यादा नहीं खाया जाता है। यहां ऊपर दिए गए राज्यों के मुकाबले चलन काफी कम है। NFHS-5 की रिपोर्ट की मानें तो बिहार में मछली खाने की आदत भी काफी प्रचलित है। यानि बिहार नॉनवेज की लिस्ट में 17वें स्थान पर आता है।
  • यूपी की बात करें तो उत्तर प्रदेश में मछली खाने वालों का प्रतिशत 55.40% है। इस आंकड़े के आधार पर यूपी लिस्ट में 24वें स्थान पर आता है।

बता दें कि भारत में खान-पान की पसंद राज्यों के हिसाब से बदलती है। पूर्वोत्तर, पूर्वी और दक्षिण भारत के कई राज्यों में मछली, चिकन और मटन लोगों के रोजमर्रा के खाने का हिस्सा हैं। आंकड़ों के मुताबिक, 15–49 साल के 83.4% पुरुष और 70.6% महिलाएं देशभर में कभी न कभी मछली, चिकन या मांस खाते हैं। हालांकि, इन आंकड़ों में रोज, हफ्ते में और कभी-कभी खाने वाले सभी लोग शामिल हैं।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Neha Bora News: Peace Bond विवाद में अब आगे क्या करेंगी नेहा बोरा? SIR Protest Update
Ayodhya News: राम मंदिर और वोटर लिस्ट विवाद पर संजय सिंह का तीखा बयान