अनंत सिंह की बेटी ने बोली फर्राटेदार अंग्रेजी तो चकराया खेसारी लाल का दिमाग, Watch Video

Published : Nov 24, 2026, 12:04 PM IST
shivangi singh khesari lal yadav

सार

अनंत सिंह के घर पहुंचे खेसारी लाल यादव का वीडियो वायरल, बेटी शिवांगी की अंग्रेजी सुनकर भोजपुरी में दिया मजेदार जवाब, लोग नहीं रोक पाए हंसी।

Anant Singh Daughter Shivangi Wedding: बिहार के बाहुबली नेता और मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी 25 नवंबर को है। शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। इसी बीच, भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अनंत सिंह के घर पहुंचे, जहां अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह ने उनका स्वागत फर्राटेदार अंग्रेजी में किया। शिवांगी की अंग्रेजी सुनकर खेसारी ने ऐसा मजेदार जवाब दिया कि वहां मौजूद लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाए। अब इस मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

अनंत सिंह के घर पहुंचे भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव

खेसारी लाल यादव अनंत सिंह के नदवां स्थित घर पहुंचे। घर पहुंचने पर परिवार के लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान खेसारी को तिलक लगाया गया और परिवार के सदस्यों ने उनसे मुलाकात की। इसी बीच अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह भी भोजपुरी सुपरस्टार का स्वागत करने पहुंचीं।

शिवांगी की अंग्रेजी सुनकर खेसारी लाल यादव ने दिया मजेदार जवाब

  • इस मुलाकात का सबसे मजेदार पल तब आया, जब शिवांगी सिंह ने खेसारी लाल यादव का स्वागत अंग्रेजी में किया।
  • सबसे पहले उन्होंने खेसारी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने कहा कि वह उनसे मिलकर बेहद उत्साहित हैं और अपने घर आने पर उनका स्वागत करती हैं।
  • शिवांगी ने अंग्रेजी में ही खेसारी से यह भी पूछा कि क्या वह पहली बार उनके घर आए हैं? उनकी फर्राटेदार अंग्रेजी सुनकर खेसारी कुछ पल के लिए हैरान रह गए।
  • इसके बाद उन्होंने अपने खास देसी अंदाज में जवाब दिया, ‘अब एतना अंग्रेजी बोलबू त हमरा बुझाई!’ यानी इतनी अंग्रेजी बोलोगी तो हमें कैसे समझ आएगा।
  • खेसारी का यह जवाब सुनते ही वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगे। इसके बाद शिवांगी ने मुस्कुराते हुए उनसे माफी मांगी और हिंदी में वही सवाल दोबारा पूछा।
  • इस पर खेसारी ने हां में जवाब दिया। खेसारी और शिवांगी के बीच हुई यह छोटी-सी बातचीत अब सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही है। उनके मजाकिया अंदाज ने एक बार फिर लोगों का ध्यान खींच लिया है।

वीडियो कॉल पर अनंत सिंह ने खेसारी को दिया था शादी का न्योता

  • खेसारी लाल यादव के अनंत सिंह के घर पहुंचने के पीछे विधायक का खास निमंत्रण भी था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनंत सिंह ने खुद वीडियो कॉल करके खेसारी को अपनी बेटी की शादी में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था।
  • इस बातचीत के दौरान अनंत सिंह ने बताया था कि शिवांगी की शादी 25 नवंबर को होगी, जबकि 20 नवंबर को तिलक है।
  • खेसारी ने शुरुआत में अपने व्यस्त कार्यक्रमों का जिक्र किया था, लेकिन इसके बावजूद वह समारोह से एक दिन पहले ही अनंत सिंह के घर पहुंच गए।

शिवांगी सिंह की शादी में शामिल हो सकते हैं कई फिल्मी सितारे

  • अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी को लेकर परिवार में तैयारियां जोरों पर हैं। इस समारोह में राजनीति, फिल्म और संगीत जगत की कई जानी-मानी हस्तियों के शामिल होने की चर्चा है।
  • संभावित मेहमानों की सूची में उदित नारायण, सोनू सूद, मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर जैसे चर्चित नाम भी बताए जा रहे हैं।
  • फिलहाल शिवांगी सिंह और खेसारी लाल यादव की मजेदार बातचीत ने शादी से पहले ही सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर ली हैं। खेसारी का देसी अंदाज और उनका जवाब लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Russia Ukraine War: अब रूस को रोकना होगा! यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की को मिला डरावना अलर्ट-लगाई गुहार
30 लाख रसगुल्ले, 50 हजार लीटर दूध, 1 टन पनीर... अनंत सिंह की बेटी की शादी का ये महाभोज उड़ा देगा होश!