Online Game Task: कोच्चि में खेलने गया टीनेजर की मिली बॉडी, 'ऑनलाइन गेम टास्क' का शक

Published : Feb 22, 2026, 04:33 PM IST

कोच्चि का एक 17 साल का छात्र 19 फरवरी को लापता हो गया था, जिसके बाद अब उसका शव मिला है। CCTV फुटेज में वह समुद्र की ओर जाता दिखा था। उसका शव एलमकुन्नापुझा बीच पर बहकर आया। पुलिस को शक है कि उसने किसी ऑनलाइन गेम के टास्क के तहत यह कदम उठाया होगा।

PREV
13
कोच्चि के नजारक्कल का रहने वाला 17 साल का छात्र अर्जुन कुमार 19 फरवरी को लापता हो गया था। वह फुटबॉल खेलने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। बाद में उसका शव एलमकुन्नापुझा बीच पर मिला। पुलिस को CCTV फुटेज मिला है, जिसमें अर्जुन मलिप्पुरम चप्पाकडप्पुरम में अकेले समुद्र की ओर जाता दिख रहा है। जांचकर्ताओं को शक है कि उसने किसी ऑनलाइन गेम के 'टास्क' के तहत यह कदम उठाया होगा, क्योंकि वह हाल के महीनों में काफी अकेला रहने लगा था और फोन पर बहुत समय बिताता था। अर्जुन, नजारक्कल के पेरुम्पिल्ली कम्मट्टिक्कड के रहने वाले अजित का बेटा था। पोस्टमॉर्टम के बाद शनिवार को उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
23

परिवार ने पुलिस को बताया कि अर्जुन घर से निकलने से पहले फोन देखकर परेशान था। उन्होंने उसके इंस्टाग्राम अकाउंट के हैक होने और उसे धमकियां मिलने की भी आशंका जताई। परिवार के मुताबिक, अर्जुन अकेले पास की दुकान तक भी नहीं जाता था, ऐसे में उसका 3 किलोमीटर दूर समुद्र तट पर जाना अजीब है। अर्जुन के परिवार ने यह भी कहा कि हर मौत को ऑनलाइन गेम की लत से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। पुलिस ने समुद्र से अर्जुन का फोन बरामद कर लिया है, जो खारे पानी से बुरी तरह खराब हो चुका है। फॉरेंसिक जांच के बाद ही स्थिति साफ होगी। अर्जुन कलामासेरी गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक का छात्र था।

33

इस घटना ने केरल में 'किलर ऑनलाइन गेम्स' और किशोरों के बीच खतरनाक इंटरनेट चैलेंजेस को लेकर चिंता फिर से बढ़ा दी है। पुलिस ने कहा है कि मौत का सही कारण पता लगाने के लिए जांच लड़के के डिजिटल फुटप्रिंट, कॉन्टैक्ट्स और ऑनलाइन एक्टिविटी पर केंद्रित होगी। 

(आत्महत्या किसी भी समस्या का समाधान नहीं है। मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों से मदद लें। यदि आपको कभी ऐसे विचार आते हैं, तो कृपया 'दिशा' हेल्पलाइन पर कॉल करें। टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर: 1056, 0471-2552056)

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories