इन जांबाजों को सलाम: जो धमाकों की गूंज बीच समंदर को चीरते हुए भारत लाए LPG से भरा जहाज

Published : Mar 17, 2026, 07:26 PM IST

LPG News : अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी जंग के बीत आज भारत के लिए गुन न्यूज आई है। अब उनको एलपीजी गैस की किल्लत से नहीं जूझना पड़ेगा। क्योंकि आज 46,500 मीट्रिक टन एलपीजी ले जाने वाला नंदा देवी जहाज गुजरात के वडीनार बंदरगाह पर पहुंचा है।

PREV
15

LPG की किल्लत के बीज आई खुशखबरी

अमेरिका, इजराइल-ईरान में युद्ध जारी है, लेकिन भारत में एलपीजी गैस की किल्लत के बीच एक खुश दकर देने वाली खबर आई है। दरअसल, 46,500 मीट्रिक टन एलपीजी ले जाने वाला नंदा देवी जहाज गुजरात के वडीनार बंदरगाह पर पहुंचा।

25

नंदा देवी जहाज भारत लाने वाले सभी जांबाजों को सलाम

नंदा देवी के इन पायलटों और साथ में मौजूद सभी कर्मचारियों को सलाम जो अमेरिका, इजराइल-ईरान में युद्ध के धमाकों की गूंज के बीज सात समंदर पार करके भारत एलपीजी गैस लेकर आए। इन जांबाजों की वजह से ही कल भारत के लाखों घरों चूल्हा जलेगा जिस पर खाना पक सकेगा।

35

एक दिन पहले ‘शिवालिक’ आया था भारत

बता दें कि जहाज नंदा देवी एलपीजी लेकर मंगलवार को सुबह लगभग 11.25 बजे गुजरात के वडीनार बंदरगाह पर पहुंचा। इस हफ्ते एलपीजी लेकर पश्चिमी तट पर पहुंचने वाला ‘नंदा देवी’ दूसरा जहाज है। इससे एक दिन पहले ‘शिवालिक’ मुंद्रा बंदरगाह पर पहुंचा था।

45

नंदा देवी जहाज पर करीब 46 हजार मीट्रिक टन LPG

बता दें कि इस जहाज नंदा देवी में  करीब 46 हजार मीट्रिक टन लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) लाई गई। बताया जा रहा है कि यह मात्रा लगभग 32.4 लाख घरेलू गैस सिलेंडरों के बराबर है। इतनी बड़ी मात्रा में गैस की आपूर्ति भारत के लिए ऊर्जा आपूर्ति के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

55

भारत की मजबूत रणनीतिक योजना का परिणाम

बताया जा रहा है कि यह जहाज वर्तमान में दुनिया के सबसे संवेदनशील समुद्री मार्ग, होर्मुज जलडमरूमध्य को पार कर भारत पहुंचा है। जानकारों का मानना है कि इजराइल-ईरान तनाव के बीच भारत में इतनी बड़ी संख्या में एलपीजी गैस लाने का मतलब हमारी कूटनीतिक और रणनीतिक सफलता है। भारत की मजबूत वैश्विक साख और योजना का ही यह सुखद परिणाम है

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories