Petrol Rate : दिल्ली-मुंबई से भी महंगा बिक रहा MP में पेट्रोल, ताजा रेट उड़ा देंगे होश

Published : May 16, 2026, 03:12 PM IST
petrol rate

सार

Petrol Price Hike IN India : भारत में पेट्रोल और डीजल के बढ़े दामों की वजह से हाहाकार मचा हुआ है। लोग डरे हुए हैं कि अब फिर मंहगाई बढ़ने वाली है। क्योंकि डीजल के रेट बढ़ने से टांसपोर्ट बढ़ जाएगा। जिसका सीधा असर आम आदमी पर पड़ेगा।  इसका सबसे ज्यादा असर मध्य प्रदेश में देखने को मिल रहा है, जहां पहले से ही देश का सबसे महंगा पेट्रोल बिक रहा है।

 

दुनियाभर में चल रहे फ्यूल संकट के बीच भारत में भी अब ऑयल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के रेट 3 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ा दिए हैं। जिससे आम आदमी जेब पर सीधा असर पड़ा है। लेकिन सबसे बुरी हालत मध्य प्रदेश की है, जहां पहले ही देश में सबसे ज्यादा महंगा पेट्रोल मिल रहा था। एमपी के ऐसे कई जिले हैं जहां, बाकी राज्यों से करीब 14 रुपए महंगा पेट्रोल मिलेगा। बता दें कि मध्य प्रदेश के पांढुर्णा-मंडला में पेट्रोल सबसे महंगा है। यहां रेट बढ़ने के बाद 111.29 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गया है।

दिल्ली-मुंबई से भी महंगा है एमपी के इन शहरों में प्रट्रोल

एक तरफ जहां देश के बड़े शहरों में पेट्रोल की कीमत की बात करें तो दिल्ली में पेट्रोल करीब 97-98 रुपए प्रति लीटर है। वहीं मुंबई मे 106-107 रुपए मिल रहा है। जबकि चेन्नई में 103-104 प्रति लीटर के करीब है। वहीं मध्य प्रदेश के पांढुर्णा-मंडला में तो 111 से भी ज्यादा पहुंच गया है। बाकी शहरों की बात करें तो रीवा, छिंदवाड़ा, बालाघाट में 111 रुपए प्रतिलीटर तो भोपाल, ग्वालियर समेत कई शहरों में करीब-करीब 110 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में पेट्रोल के रेट

1. भोपाल में पेट्रोल 109.58 रुपए प्रति लीटर, जबकि डीजल 94.98 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है।

2. इंदौर में पेट्रोल 109.58 रुपए प्रति लीटर, जबकि डीजल 94.97 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

3.ग्वालियर में पेट्रोल की कीमतें 109.70 रुपए प्रति लीटर, जबकि डीजल 94.99 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

4. जबलपुर में पेट्रोल 109.87 रुपए प्रति लीटर, जबकि डीजल 95.06 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।

मध्य प्रदेश में क्यों है पेट्रोल-डीजल सबसे महंगा?

बता दें कि मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा प्रेट्रोल-डीजल महंगा होनी की वजह से है उस पर लगने वाला वैट और अतिरिक्त टैक्स, जो बाकी राज्यों से एमपी में सरकार ज्यादा लगाती है। जिसके कारण है कि केंद्र सरकार द्वारा कीमतें नियंत्रित होने के बावजूद भी यहां रेट सबसे हाई पर पहुंच जाता है। हालांकि राजस्थान और महाराष्ट्र और गुजरात में भी पेट्रोल महंगा है, लेकिन MP में टैक्स के कारण रेट सबसे ज्यादा है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

PM Modi vision India: भारत के लिए PM मोदी के वो 4 बड़े सपने, जो बदल देंगे ग्लोबल पॉवर!
IPL 2026: Gujarat Titans क्यों बन सकती है Champion Team?