Maharashtra Crime: पंचायत चुनाव लड़ने के लिए बाप ने 6 साल की मासूम बेटी को मार डाला

Published : Feb 03, 2026, 07:16 AM IST

Shocking Reality: पंचायत चुनाव लड़ने की चाह ने एक पिता को हैवान बना दिया। दो बच्चों के नियम से बचने के लिए 6 साल की मासूम बेटी को नहर में धकेल दिया गया। सरपंच की सलाह, झूठी कहानी और सोशल मीडिया की एक फोटो-यही बना हत्या का खुलासा।

PREV
15

Maharashtra Panchayat Election Murder: महाराष्ट्र में पंचायत चुनाव, दो बच्चों का नियम और 6 साल की बच्ची की हत्या-ये तीनों जब एक साथ सामने आए, तो पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। नांदेड़ जिले से सामने आया यह मामला सिर्फ एक अपराध नहीं, बल्कि यह सवाल खड़ा करता है कि क्या सत्ता की चाह इंसानियत से बड़ी हो सकती है? इस चौंकाने वाली घटना में एक पिता ने चुनाव लड़ने की योग्यता पाने के लिए अपनी ही मासूम बेटी की जान ले ली।

25

पंचायत चुनाव लड़ने की चाह इतनी खतरनाक कैसे हो गई?

नांदेड़ जिले के मुखेड़ तालुका के केरूर गांव में रहने वाला पांडुरंग कोंडमंगले अपने गांव में नाई की दुकान चलाता था। वह आने वाले पंचायत चुनाव लड़ना चाहता था। लेकिन समस्या यह थी कि उसके तीन बच्चे थे-एक बेटा और छह साल की जुड़वां बेटियां। महाराष्ट्र में पंचायत चुनाव के लिए लागू दो बच्चों के नियम के कारण वह चुनाव लड़ने के योग्य नहीं था। पांडुरंग ने इस परेशानी पर अपने दोस्त और गांव के मौजूदा सरपंच गणेश रामचंद्र शिंदे से सलाह ली। दोनों ने मिलकर एक खौफनाक योजना बनाई- जुड़वां बेटियों में से एक, प्राची, को रास्ते से हटाने की साजिश।

35

क्या गोद देना या छोड़ना विकल्प नहीं था?

पुलिस जांच में सामने आया कि पहले बच्ची को गोद देने पर विचार किया गया। लेकिन जन्म प्रमाण पत्र में नाम बने रहने से चुनावी योग्यता नहीं मिलती। बच्ची को छोड़ देने का विचार भी आया, लेकिन उसके लौट आने का डर था। आखिरकार दोनों ने सबसे क्रूर रास्ता चुना-हत्या।

45

बच्ची की हत्या कैसे की गई?

पांडुरंग अपनी छह साल की बेटी प्राची को मोटरसाइकिल पर लेकर पास के तेलंगाना के निजामाबाद जिले में स्थित निजाम सागर नहर तक गया। वहां उसने बच्ची को नहर में धक्का दे दिया और मौके से भाग गया। पास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने आवाज सुनी और जब देखा, तो बच्ची की लाश पानी में तैर रही थी।

55

पुलिस तक सच्चाई कैसे पहुंची?

पुलिस ने शव बरामद कर जांच शुरू की। बच्ची की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की गईं। एक व्यक्ति ने फोटो पहचान ली और पुलिस को जानकारी दी। सख्त पूछताछ में पिता ने जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद पांडुरंग और सरपंच-दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories