NEET दोबारा देने के बाद छात्र ने दी जान, 33 सेकंड के वीडियो मैसेज में लिखा- मां टेंशन मत लेना

Published : Jun 25, 2026, 04:53 PM IST
NEET दोबारा देने के बाद छात्र ने दी जान, 33 सेकंड के वीडियो मैसेज में लिखा- मां टेंशन मत लेना

सार

महाराष्ट्र के हिंगोली में NEET-UG की दोबारा परीक्षा मुश्किल लगने से परेशान 18 वर्षीय छात्र ने आत्महत्या कर ली। उसने कुएं में कूदकर जान दे दी। पुलिस परीक्षा से इसके संबंध की जांच कर रही है।

हिंगोली: महाराष्ट्र के हिंगोली जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां नीट-यूजी की दोबारा परीक्षा देने के बाद एक 18 साल के छात्र ने अपनी जान दे दी। छात्र की पहचान हिंगोली शहर के अष्टविनायक नगर के रहने वाले सुशील ढागे के तौर पर हुई है। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 10.30 बजे सुशील ने एक कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। यह खौफनाक कदम उठाने से पहले सुशील ने अपनी मां के लिए मोबाइल पर 33 सेकंड का एक वीडियो मैसेज भी रिकॉर्ड किया था।

एक अधिकारी ने क्लिप में ढागे के मैसेज का हवाला देते हुए बताया, ''मैं सुसाइड करने जा रहा हूं, और आप (मां) टेंशन मत लेना। अगले जन्म में मैं आपका ही बच्चा बनना चाहता हूं। सुमेध के साथ रहना। आई एम सॉरी।'' सुशील के परिवार ने पुलिस को बताया कि हाल ही में हुई NEET-UG की दोबारा परीक्षा उसे काफी मुश्किल लगी थी और पेपर देने के बाद से वह बहुत परेशान था।

अधिकारियों ने अब इस बात की विस्तृत जांच शुरू कर दी है कि क्या छात्र की मौत का नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर की मेडिकल प्रवेश परीक्षा से कोई संबंध है। फिलहाल, एक्सीडेंटल डेथ का मामला दर्ज कर लिया गया है और जांचकर्ता मामले के सभी पहलुओं पर गौर कर रहे हैं। हिंगोली सिटी पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा, "परिवार की शिकायत में नीट की दोबारा परीक्षा का जिक्र है। हम मामले की जांच कर रहे हैं और यह देख रहे हैं कि क्या परीक्षा और इस घटना के बीच कोई संबंध है।"

बता दें कि NTA ने 21 जून को NEET-UG की दोबारा परीक्षा आयोजित की थी। इससे पहले 3 मई को हुई परीक्षा को कथित क्वेश्चन पेपर लीक मामले की जांच के बीच रद्द कर दिया गया था। इस दोबारा परीक्षा में 22 लाख से ज्यादा छात्रों के शामिल होने की उम्मीद थी, जिससे यह देश की सबसे बड़ी और सबसे ज्यादा नजर रखी जाने वाली परीक्षाओं में से एक बन गई थी।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

कभी किनारे खड़ा होकर देखता था खेल, आज खुद मैदान का हीरो बन गया प्रियांश
केतन की हत्या से पहले का वो आखिरी VIDEO, देखें सिया ने प्रेमी संग कहां-कैसे रची साजिश