
उत्तर प्रदेश के मऊ जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के एक ATM काउंटर के अंदर एक शख्स जमीन पर चादर बिछाकर आराम से सोता दिख रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि बाहर की भीषण गर्मी से बचने के लिए उस शख्स ने AC वाले ATM को अपना अस्थायी ठिकाना बना लिया।
वीडियो में दिख रहा है कि शख्स गहरी नींद में है और ATM में आने-जाने वाले लोग उसे देखकर हैरान हो रहे हैं। इस घटना ने सोशल मीडिया पर एक नई बहस छेड़ दी है। कुछ लोगों ने इसे भीषण गर्मी और आम आदमी की मजबूरी से जोड़कर देखा, तो वहीं कई लोगों ने बैंकों के सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर सवाल उठाए। लोगों का कहना है कि ATM जैसी संवेदनशील जगह पर कोई अनजान शख्स घंटों तक कैसे रह सकता है। कुछ यूजर्स ने यह भी सवाल किया कि ऐसी स्थिति में कोई महिला ATM के अंदर कैसे सुरक्षित महसूस कर सकती है।
#Watch | A viral video from Uttar Pradesh's Mau district has sparked concerns over ATM security after a man was found sleeping inside an SBI ATM kiosk। Seeking relief from the intense heat and humidity, the unidentified individual appeared to have turned the air-conditioned ATM… pic।twitter।com/C6IkDS1fHy
— NDTV (@ndtv) July 17, 2026
कई लोगों ने कमेंट किया कि ग्राहकों की सुरक्षा और ATM में रखे कैश की हिफाजत के लिए ऐसी जगहों पर कड़ी निगरानी होनी चाहिए। वहीं, कुछ लोगों ने सलाह दी कि अगर कभी ऐसी स्थिति का सामना करना पड़े, तो उस शख्स को खुद बाहर निकालने की कोशिश करने के बजाय संबंधित बैंक अधिकारियों को सूचित करना बेहतर है। क्योंकि ATM के अंदर किसी अनजान व्यक्ति की मौजूदगी में पैसे निकालना जोखिम भरा हो सकता है। यह वीडियो अब अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा रहा है।
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के दिशानिर्देशों के अनुसार, ATM बूथ केवल बैंकिंग लेनदेन के लिए हैं। इनके अंदर सोना या रहना अनधिकृत माना जाता है। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट का ऐसा कोई आदेश नहीं है जो बैंकों को हर ऑफ-साइट ATM पर 24 घंटे सुरक्षा गार्ड तैनात करने के लिए मजबूर करे। लेकिन, सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त डिजिटल सिक्योरिटी और निगरानी सिस्टम होना जरूरी है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।