
Kuldeep Yadav News : भारतीय क्रिकेट टीम के क्रिकेटर कुलदीप यादव अपनी दुल्हन वंशिका यादव को लेकर कानपुर लिए निकल पड़े हैं। बता दें कि यह हाई प्रोफाइल शादी शनिवार को उत्तराखंड के मसूरी के होटल सवॉय में संपन्न हुई। शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। लेकिन 7 फेरे लेते वक्त का एक वीडियो इस समय चर्चा में है। जिस पर यूजर तरह तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।
शादी में सबसे खास और सबसे जरूरी रश्म होती है अग्नि के सामने 7 फेरे लेने की। यह दृश्य इतना भावुक होता है कि मंडप में मौजूद हर गेस्ट की आंखें नम हो जाती हैं। इस दौरान देखा जाता है कि अमूमन दुल्हन की नम आंखें होती हैं और वह नजरें झुकाए रहती है। लेकिन इस शादी में यह नजारा एकदम अलग था। जहां कुलदीप 7 फेरे लेते वक्त भावुक थे और नजरें झुकाए हुए थे। वहीं दुल्हन वंशिका मस्त मुस्कुराते हुए चल रहीं थीं।
बता दें कि तीन मसूरी स्थित आईटीसी सेवॉय होटल में आयोजित शाही समारोह के बाद दूल्हा कुलदीप यादव आज रविवार को अपनी दुल्हन को लेकर कानपुर की लिए निकल गए हैं। इस दौरान वह देहरादून के जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर पत्नी वंशिका के साथ नजर आए। शादी के बाद दोनों पहली बार साथ दिखे। साथ में कुलदीप यादव की मां भी थीं। शादी में शामिल होने के लिए मसूरी पहुंचे दोनों परिवारों के सदस्य, करीबी दोस्त और क्रिकेट जगत की हस्तियां भी अपने अपने घर के लिए लौटने लगे हैं।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।