Same-Sex Marriage: 'ये मेरी पत्नी है, इसे मेरे साथ भेजो', शादी के 3 दिन बाद सहेली संग भागी दुल्हन

Published : Jul 15, 2026, 11:11 AM IST
UP News

सार

मेरठ में एक लड़की अपनी शादी के 3 दिन बाद समलैंगिक प्रेमिका के साथ भाग गई। दोनों पहले ही शादी कर चुकी थीं। पुलिस में उसने अपनी 'पत्नी' को साथ भेजने की गुहार लगाई। बालिग होने पर पुलिस ने बयान लेकर उन्हें जाने दिया।

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक अजब-गजब मामला सामने आया है। यहां एक लड़की ने पुलिस स्टेशन पहुंचकर गुहार लगाई कि उसकी 'पत्नी' को उसके साथ भेज दिया जाए। दरअसल, प्रिया (बदला हुआ नाम) की शादी कुछ दिन पहले ही लोनी इलाके के एक लड़के से हुई थी। लेकिन शादी के तीसरे ही दिन प्रिया अपनी सहेली सौंदर्या (बदला हुआ नाम) के साथ भाग गई। जब इस मामले में पुलिस में शिकायत हुई, तो पता चला कि प्रिया और सौंदर्या समलैंगिक प्रेमी हैं।

शादी से पहले ही था प्रिया और सौंदर्या का रिश्ता

रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रिया और सौंदर्या एक-दूसरे से प्यार करती थीं और काफी समय से रिलेशनशिप में थीं। दोनों ने अपने घरवालों को बिना बताए कोर्ट में शादी भी कर ली थी। जब प्रिया के परिवार को इस बारे में पता चला, तो उन्होंने जबरदस्ती उसकी शादी लोनी के एक लड़के से तय कर दी। शादी के तीसरे दिन सौंदर्या आई और प्रिया को अपने साथ ले गई। मामले की शिकायत होते ही सौंदर्या और प्रिया पुलिस स्टेशन पहुंचीं और अपने रिश्ते के बारे में सबको बताया। इस दौरान पुलिस ने दोनों लड़कियों के घरवालों और प्रिया के पति के परिवार को भी थाने बुला लिया। प्रिया और सौंदर्या की बात सुनते ही घरवाले भड़क गए और उन्होंने दोनों से रिश्ता तोड़ने की धमकी दी।

बयान दर्ज कराकर चली गईं प्रिया-सौंदर्या

प्रिया और सौंदर्या, दोनों बालिग हैं। इसलिए पुलिस ने उनका बयान दर्ज किया और उन्हें जाने दिया। पुलिस स्टेशन में घरवालों के साथ उनकी बहस का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, यह साफ नहीं है कि यह वीडियो इसी घटना का है या नहीं। बताया जा रहा है कि इस घटना पर मेरठ पुलिस और लड़कियों के घरवाले कुछ भी कहने से बच रहे हैं। वायरल वीडियो में एक लड़की को यह कहते सुना जा सकता है कि 'मेरी पत्नी को मेरे साथ भेजो'। जानकारी के मुताबिक, प्रिया की शादी 6 जुलाई को हुई थी।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

कौन है नीतीश कौशल? FBI की 'मोस्ट वांटेड' लिस्ट में वो भारतीय, जिसके हैं इस खास गैंग से कनेक्शन!
'ब्रेस्ट पकड़ना रेप की कोशिश नहीं?' पटना HC के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट भड़का, लगाई सख्त फटकार