
मिर्जापुर में अंधविश्वास और गुस्से से जुड़ी एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को हैरान कर दिया। दो ओझाओं ने एक युवक को उसके घर में पड़ोसी का भूत होने की बात बताई। इसके बाद पड़ोसियों के बीच विवाद शुरू हुआ और देखते ही देखते मामला खूनी संघर्ष में बदल गया। मारपीट में गंभीर रूप से घायल युवक की अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पड़ोसी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि फरार ओझाओं की तलाश की जा रही है।
यह घटना मिर्जापुर जिले के संतनगर थाना क्षेत्र के करौदा गांव की है। पुलिस के मुताबिक, शनिवार रात करीब 8 बजे जवाहिर कोल के घर दो ओझा पहुंचे थे। कुछ देर बातचीत के बाद उन्होंने जवाहिर से कहा कि उसके घर में पड़ोसी रईस कोल का भूत है। इस बात से जवाहिर तनाव में आ गया और रईस से बहस करने लगा। विवाद बढ़ा तो दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई।
यह भी पढ़ें: अगर जा रहे हैं चंद्रिका देवी मंदिर, तो रुकिए! रास्ते में लगा बैरियर, बिना दर्शन लौट रहे लोग
पुलिस के अनुसार, मारपीट के दौरान जवाहिर ने रईस पर हमला किया, जिसके जवाब में रईस ने भी डंडे से वार किया। जवाहिर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे पहले स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां से उसे बड़े अस्पताल के लिए रेफर किया गया। इसके बाद मंडलीय अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के दौरान दोनों ओझा मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही संतनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जवाहिर के बेटे पंचदेव की तहरीर पर रईस कोल के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। इंस्पेक्टर रमेश प्रसाद के मुताबिक, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस अब इस मामले में ओझाओं की भूमिका की भी जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें: दमोह-सागर और दमोह-कटनी होंगे फोरलेन, 337 करोड़ का मेडिकल कॉलेज भी; जानें CM का पूरा प्लान
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।