'ये मेरा बच्चा है!', घर में घुसकर 3 महीने के मासूम को 2 घंटे तक चिपकाए रही बंदरिया

Published : Apr 24, 2026, 10:49 PM IST
Monkey Holds 3 Month Old Baby for 2 Hours in Muzaffarnagar Viral Video Leaves People Emotional

सार

मुजफ्फरनगर में एक बंदरिया ने 3 महीने के बच्चे को अपना समझकर करीब 2 घंटे तक गोद में रखा और किसी को पास नहीं आने दिया। परिवार घबराया रहा, लेकिन बंदरिया का मां जैसा प्यार देखकर लोग भावुक हो गए। वीडियो अब तेजी से वायरल है।

बंदर और इंसान का रिश्ता तो सदियों पुराना है। कहते भी हैं कि इंसान बंदरों से ही विकसित हुए हैं। स्वभाव में भी दोनों में काफी समानताएं हैं। लेकिन उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक ऐसी घटना हुई, जिसने सबको हैरान कर दिया। यहां एक बंदरिया ने 3 महीने के बच्चे को अपना समझकर करीब दो घंटे तक उसे अपनी गोद में रखा और किसी को पास नहीं आने दिया। यह घटना चरथावल कस्बे में जाहिद स्कूल के पीछे रहने वाले तहसीन के घर पर हुई। इस दौरान परिवार वालों की सांसें अटकी रहीं, लेकिन बंदरिया का बच्चे के लिए मां जैसा प्यार देखकर लोग भावुक भी हो गए।

आखिर हुआ क्या था?

परिवार वालों ने 3 महीने के बच्चे को जमीन पर लिटाया था और पास में ही काम कर रहे थे। तभी अचानक एक बंदरिया वहां आ गई। वो बच्चे के साथ खेलने लगी। हैरानी की बात यह है कि बच्चा भी रोया नहीं, बल्कि बंदरिया के साथ खेलने लगा। बंदरिया बच्चे को दुलार कर रही थी और प्यार से ऐसे थपकी दे रही थी, जैसे कोई मां अपने बच्चे को देती है। कुछ देर बाद जब परिवार वाले लौटे, तो बच्चे के पास बंदरिया को देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने बंदरिया को भगाने की कोशिश की, लेकिन इससे वो और गुस्सैल हो गई। जैसे कोई मां अपने बच्चे को बचाने के लिए आक्रामक हो जाती है, ठीक वैसे ही बंदरिया भी काटने के लिए दौड़ने लगी। यह सब देखकर बच्चा भी जोर-जोर से रोने लगा। बच्चे को रोता देख बंदरिया को लोगों पर और गुस्सा आ गया, शायद उसे लगा कि उसकी वजह से उसका 'बच्चा' रो रहा है।

यह भी पढ़ें: राघव चड्ढा को हटाकर जिसे बनाया था उपनेता, वो अशोक मित्तल भी छोड़ गए AAP

टस से मस नहीं हुई बंदरिया

परिवार वालों ने बंदरिया को डराने की हर कोशिश की। उन्होंने उसे खाने की चीजें दीं और डंडे से भी डराया, लेकिन बंदरिया टस से मस नहीं हुई। वो बच्चे के पास ही बैठी रही। बच्चा रोता रहा, फिर भी बंदरिया ने उसे कोई नुकसान नहीं पहुंचाया, बस उसे पकड़े रखा। इसके बाद, परिवार ने एनिमल रेस्क्यूर्स को फोन किया, जो फौरन घर पहुंचे।

वीडियो हुआ वायरल

रेस्क्यू टीम ने एक अनोखा तरीका अपनाया। उन्होंने अपने मोबाइल फोन पर जंगली जानवरों के वीडियो चलाकर बंदरिया का ध्यान भटकाया। जैसे ही बंदरिया मोबाइल की तरफ बढ़ी, उन्होंने झट से बच्चे को उठा लिया। यह घटना जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर चरथावल कस्बे में हुई। इस पूरी घटना का वीडियो अब वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि बंदरिया बच्चे के पास बैठी है, उसने एक हाथ से बच्चे का हाथ पकड़ा हुआ है और दूसरा हाथ बच्चे के पेट पर रखा है। जब भी बच्चा अपने परिवार की तरफ हाथ बढ़ाता, बंदरिया उसे फौरन अपनी ओर खींच लेती।

यह भी पढ़ें: 52 लाख भारतीयों से क्यों परेशान हैं TRUMP? Hellhole वाले बयान का समझिए पूरा गणित

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

52 लाख भारतीयों से क्यों परेशान हैं TRUMP? Hellhole वाले बयान का समझिए पूरा गणित
Nadia में TMC की गुंडागर्दी! RSS के Ashutosh Biswas को दे डाली खुली धमकी