मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज बाबा महाकाल की नगरी में अलग ही अंदाज में नजर आए। एक तरफ जहां उन्होंने बैलगाड़ी की सवारी की तो गदा भी लहराई। वहीं सीएम ने सांस्कृतिक मंच पर गोविंद बोलो हरि गोपाल बोलो भजन भी सुनाया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को उज्जैन पहुंचे। जहां वह राहगीरी आनंदोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। महाकाल की नगरी में सीएम अलग अलग रूप में नजर आए कभी बैलगाड़ी की सवारी की तो कभी घोड़े पर बैठे । जहां उन्होंने गदा भी लहराई तो झांज मजीरा भी बजाया।
24
मुख्यमंत्री भजन गाकर सुनाया
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राहगीरी आयोजन के दौरान गोविंद बोलो हरि गोपाल बोलो का भजन भी सुनाया। इस दौरान राहगीरी आनंद उत्सव में आनंद, मौज मस्ती, योगा, पारंपरिक खेलकूद के साथ सुबह के भ्रमण का आनंद उठाने के लिए हजारो की संख्या में लोग भी पहुंचे।
34
70 संस्थाओ ने सीएम का किया स्वागत
कार्यक्रम के दौरान लगभग 70 संस्थाओ ने मंचों से मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्वागत अभिनंदन किया। इस अवसर पर संस्थाओं द्वारा मुख्यमंत्री को साफा, माला पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया गया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कोठी रोड पर सम्राट विक्रमादित्य विश्व विद्यालय के मंच पर छोटी-छोटी बालिकाओं द्वारा भारत माता की आरती की प्रस्तुति की सराहना करते हुए बच्चों के बीच भगवा ध्वज फहराया। एक मंच पर मुख्यमंत्री ने ड्रम बजाकर उत्साह जताया। मुख्यमं
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।