PM Modi Appeal Impact : MP के मंत्री ने भीषण गर्मी में ट्रेन से की यात्रा, मोदी की अपील पर छोड़ी कार

Published : May 14, 2026, 06:27 PM IST
Inder Singh Parmar

सार

PM Narendra Modi Appeal : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल और गैस बचाने की अपील का असर सिर्फ आम आदमी ही नहीं, अब मंत्री-विधायकों में भी देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश सरकार के एक कैबिनेट मंत्री अपने निवास से दूसरे जिले में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ट्रेन की यात्रा कर पहुंचे। 

MP News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में देशवासियों से अपील की है कि 'पेट्रोल-डीजल और गैस बचाइए, जरूरत हो तभी इस्तेमाल कीजिए'। अब इसका असर सरकारी महकमे में देखने को मिलने लगा है। कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों और खुद पीएम के काफिले में कारों की संख्या कम हो गई। वहीं मध्य प्रदेश सरकार के एक सीनियर मंत्री तो इससे एक कदम आगे निकल गए। उन्होंने तो कार में बैठना ही छोड़ दिया। वह दूसरे शहर में कार्यक्रम में शामिल होने के लिए एक आम आदमी की तरह ट्रेन में सवार होकर पहुंचे।

मोदी की अपील पर ट्रेन में सवार हुए मंत्री

दरअसल, यह मध्य प्रदेश सरकार में यह कैबिनेट मंत्री इंदर सिंह परमार हैं। जिन्हें आज गुरुवार को अपने प्रभारी जिले दमोह के एक कार्यक्रम में जाना था। भीषण गर्मी होने के बाद भी उन्होंने पीएम की अपील को सार्थक करते हुए ट्रेन से जाने का फैसला किया। इसके लिए परमार बुधवार रात को राजरानी ट्रेन में सवार होकर दमोह पहंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा-वह पीएम मोदी के आह्वन पर ट्रेन से यात्रा करके आए हैं। अगर देश की खातिर कुछ कर सकते हैं तो इसमें गलत क्या है। साथ ही उन्होंन राज्य के सभी लोगों से कहा कि वह पीएम की अपील में सहोयग कहें। मंत्री नेआगे कहा-जब पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री ने खाद्यान्न संकट के दौरान 'जय जवान जय किसान' का नारा देकर जनता से एक दिन का उपवास रखने का आह्वान किया था। तो मोदी जी ने भी देश के हित के लिए यह अपील की है।

कौन हैं मंत्री इंदर सिंह परमार

इंदर सिंह परमार मध्य प्रदेश में बीजेपी के सीनियर नेता हैं। जो मोहन यादव सरकार में 25 दिसंबर 2023 से उच्च शिक्षा तकनीकी शिक्षा के कैबिनेट मंत्री हैं। वह भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि के रूप में तीन बार विधायक रह चुके हैं। सबसे पहले उन्होंने साल 2013 में विधनासभा चुनाव जीता था। वह मालवा क्षेत्र से आने वाल नेता हैं, शाजापुर जिले के शुजालपुर से विधायक बनने के बाद उन्हें दूसरी बार मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है।

क्या हैं पीएम मोदी की वो 7 अपील?

  1. पेट्रोल और डीजल का उपयोग जरूरत होने पर ही करें।

2. घूमने या शादी के लिए विदेश नहीं जाएँ।

3.कम से कम एक साल तक सोना नहीं खरीदें।

4. खाने का तेल का उपयोग में 10 % कटौती करें।

5.फर्टिलाइजर के बजाय प्राकृतिक खेती करें।

6. विदेशी ब्रांड्स कम इस्तेमाल करें।

7. वर्क फ्रॉम होम’ ज्यादा करें।

 

 

 

  •  बिजली की खपत कम करें और ऊर्जा संरक्षण अपनाएं। 
  • सार्वजनिक परिवहन जैसे ट्रेन और बस का अधिक इस्तेमाल करें।
  •  देशहित में संसाधनों की बचत को जन आंदोलन बनाएं। 
  • त्मनिर्भर और जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश अपनाएं।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

सीजफायर के बाद बढ़ा नया खतरा! UAE पर मंडरा रहा ईरान का गुस्सा, इजराइल कनेक्शन ने बढ़ाई टेंशन
Prateek Yadav का अंतिम संस्कारः कौन-कौन पहुंचा, भाई की बेटी को Akhilesh Yadav ने बगल में बैठाया