
डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में विधानसभा बजट सत्र के दौरान विपक्ष पर तीखा निशाना साधते हुए कहा कि राज्यपाल के अभिभाषण और बजट चर्चा लोकतंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जिन पर स्वस्थ बहस होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विपक्ष को सरकार की अच्छी बातों की सराहना और कमियों की तथ्यात्मक आलोचना करनी चाहिए, लेकिन मर्यादा से बाहर जाकर विरोध करना उचित नहीं है।
सीएम ने कहा कि कुछ कांग्रेसी नेता सरकार की नीतियों को समझने में गलती करते हैं, जिससे उनकी विश्वसनीयता प्रभावित हो रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “नाच न जाने आंगन टेढ़ा” जैसी स्थिति बन गई है और जनता अब उनकी बातों पर भरोसा नहीं कर रही। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सरकार सदन में हर मुद्दे पर जवाब देने के लिए तैयार है और सकारात्मक चर्चा का स्वागत करती है।
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष को लोकतांत्रिक परंपराओं का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बजट अभिभाषण सरकार का आईना होता है और इस पर सार्थक बहस लोकतंत्र को मजबूत करती है।
वहीं वंदे मातरम के मुद्दे पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने इसे देश के लिए गौरव का विषय बताया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की भावना के अनुरूप केंद्र सरकार के निर्देशों के बाद सत्र की शुरुआत वंदे मातरम से होना देशभक्ति की परंपरा को आगे बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में कई क्रांतिकारियों और देशभक्तों ने वंदे मातरम के साथ संघर्ष किया था, लेकिन कांग्रेस ने इसे बांटने की कोशिश की।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।