रील बनाने का भूत! 33वें जन्मदिन पर सड़क पर पेट्रोल डालकर लगाई आग-युवक को मिला भयंकर सबक

Published : Apr 28, 2026, 05:26 PM IST
रील बनाने का भूत! 33वें जन्मदिन पर सड़क पर पेट्रोल डालकर लगाई आग-युवक को मिला भयंकर सबक

सार

मुंबई में एक युवक ने 33वें जन्मदिन की रील के लिए सड़क पर पेट्रोल से '33' बनाकर आग लगा दी। वीडियो वायरल होने पर खतरनाक स्टंट के लिए उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इस हरकत से सड़क को भी नुकसान हुआ।

रील्स को वायरल करने के लिए लोग किसी भी हद तक जा रहे हैं। अपनी और दूसरों की सुरक्षा को ताक पर रखकर जानलेवा स्टंट करने से भी नहीं चूकते। ऐसा ही एक वीडियो मुंबई से सामने आया है, जिसकी वजह से एक युवक की जमकर आलोचना हो रही है और अब वो पुलिस की गिरफ्त में है।

मामला मुंबई के गोरेगांव का है। यहां एक 33 साल के युवक को गिरफ्तार किया गया है। हुआ ये कि युवक अपना 33वां जन्मदिन मना रहा था। इस मौके पर एक रील बनाने के लिए उसने सड़क पर '33' के आकार में पेट्रोल डाला और फिर उसमें आग लगा दी।

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा गया, 'मुंबई के गोरेगांव वेस्ट में, जोगेश्वरी के एक कार डीलर ने बर्थडे रील बनाने के लिए सनटेक सिटी फोर्थ एवेन्यू के बाहर एमएमआरडीए रोड पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इस खतरनाक हरकत से सड़क को 4 जगहों पर नुकसान पहुंचा और पास में खड़ी गाड़ियां बाल-बाल बच गईं।'

 

 

वीडियो में दिखता है कि युवक एक कार के पास खड़ा है। फिर वो जलती हुई माचिस की तीली पेट्रोल पर फेंकता है, जिससे आग भड़क उठती है। कुछ देर बाद, वो वहां से चलकर अपनी कार में बैठकर चला जाता है, जबकि सड़क पर आग जलती रहती है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बाद में पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। जैसे ही ये वीडियो वायरल हुआ, लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने युवक की इस हरकत की आलोचना की और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Horror! 53 मासूम बच्चों को रस्सियों से बांधा-भूखा रखा, वीडियो देख कांप जाएगी रूह
Indore Road Rage: बीच सड़क पर गुंडागर्दी, 2 साल की बच्ची के सामने परिवार को डंडे से धमकाया