
उत्तराखंड के नैनीताल की रहने वाली जयंती देवी आज अपने इलाके में 'हीरो' बन गई हैं। शारीरिक रूप से दिव्यांग होने के बावजूद उन्होंने जो हिम्मत दिखाई, उसकी सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। दरअसल, जयंती देवी घर में अकेली थीं। तभी उनके पालतू कुत्ते का पीछा करते हुए एक तेंदुआ अचानक घर में घुस आया। इतनी खौफनाक स्थिति में भी उन्होंने अपना आपा नहीं खोया और बड़ी ही सूझबूझ से तेंदुए को कमरे में कैद कर दिया।
यह पूरी घटना नैनीताल जिले के बेतालघाट ब्लॉक के तल्ली सेठी गांव की है। बीते रविवार की देर रात करीब 2 से 3 बजे के बीच एक तेंदुआ उनके पालतू कुत्ते के पीछे पड़ गया। जान बचाने के लिए कुत्ता भागकर घर के अंदर घुस गया और उसके पीछे-पीछे तेंदुआ भी अंदर आ गया।
नैनीताल के बेतालघाट के तल्ली सेठी गांव में जयंती देवी ने एक तेंदुए को अपने घर के अंदर बंद कर दिया। बहादुरी या किस्मत?
जब तल्ली सेठी में एक तेंदुआ घर में घुसा, तो जयंती देवी चीखते हुए नहीं भागीं। उन्होंने दरवाजा बंद कर दिया और उसे अंदर कैद कर दिया।
इसके बाद वन विभाग की टीम ने तेंदुए को ट्रेंकुलाइज कर रेस्क्यू किया। यह वीडियो उस पल का है जब उसे बाहर लाया गया।— Kumaon Jagran (@KumaonJagran) October 12, 2026
जयंती देवी ने देखा कि तेंदुआ घर से लगे एक कमरे में घुस गया है। उन्होंने तुरंत खतरे को भांप लिया। वो न तो तेंदुए के पास गईं, न ही शोर मचाकर उसे भगाने की कोशिश की। इसके बजाय, उन्होंने चुपचाप उस कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। जब उन्हें यकीन हो गया कि तेंदुआ अंदर फंस चुका है, तब जाकर उन्होंने शोर मचाया और पड़ोसियों को जगाया। इसके बाद गांव वालों ने तुरंत वन विभाग को इसकी सूचना दी।
नैनीताल में बुजुर्ग महिला की बहादुरी, गुलदार को कमरे में बनाया बंधक..!!
.
.
#Nainital #LeopardRescue #LeopardInHouse #JayantiDevi #GaramPani https://t.co/lD9YTwsvZz
— NEWS PAGE (@UKNEWSPAGE) October 13, 2026
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। फॉरेस्ट रेंजर मनोज भगत के नेतृत्व में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। टीम ने तेंदुए को ट्रेंकुलाइज (बेहोश) किया और उसे सुरक्षित बाहर निकालकर रेस्क्यू सेंटर भेज दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि बेतालघाट इलाके की बस्तियों के आसपास तेंदुओं की आवाजाही काफी बढ़ गई है। बासगांव, सौनगांव और सिमलखा जैसे आस-पास के गांवों में भी तेंदुआ कई बार पालतू जानवरों को अपना शिकार बना चुका है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।