
नेपाल में आई बाढ़ ने तबाही का ऐसा मंजर दिखाया, जिसे देखकर अभी भी लोगों की रूह कांफ जाती है। चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा था और बाढ़ के तेज बहाव में आसपास के घर के साथ ही कई चीजें बहती दिखाई दे रही थीं। इसी बीच सोशल मीडिया पर बाढ़ के बीच मजबूती से खड़े रहे हरे घर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में घर के लोग ऊपर छत पर नजर आ रहे हैं। दशहत के बीच परिवार के सदस्य छत के एक कोने से दूसरे कोनों में जाते हुए नजर आ रहे हैं।
वीडियो में दिखाई देता है कि जब बाढ़ का पानी चारों तरफ फैल चुका था और हालात बेहद मुश्किल नजर आ रहे थे, तब परिवार के लोग छत पर ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप कर रहे थे। आसपास का पूरा इलाका पानी में डूबा हुआ दिखाई देता है, लेकिन परिवार के लोग घबराने के बजाय भगवान शिव का नाम लेते नजर आए। वायरल वीडियो का सबसे भावुक कर देने वाला हिस्सा यही है। बाढ़ का पानी लगातार बढ़ता दिखाई दे रहा है और आसपास कोई मकान नहीं दिख रहा। सभी मकान पल भर में बाढ़ में बह गए थे। ऐसे वक्त में परिवार के लोग एक साथ छत में ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप करते नजर आते हैं।
और पढ़ें: ..तो फिर मारूंगा, जंतर-मंतर पिटाई कांड पर स्वतंत्र भारद्वाज की दोटूक, CJP ने मांगी गिरफ्तारी
वायर वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स नेपाल के हरे घर के सदस्यों के इस विश्वास और धैर्य की तारीफ कर रहे हैं। वीडियो में दिख रही लड़की के बालों में बाढ़ का कीचड़ दिख रहा है वहीं एक आदमी आधा कीचड़ से सना दिख रहा है। वायरल वीडियो के दृश्य फिलहाल सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है। इस वीडियो को देखकर समझा जा सकता है कि कैसे बाढ़ के दौरान परिवार के सदस्यों ने खुद का मनोबल बढ़ाया होगा और डर का सामना किया होगा।
और पढ़ें: Pig Kidney Transplant: कौन है वो शख्स? जो 271 दिन बिना डायलिसिस रहा, जानिए Xenotransplant का कमाल
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।