Nepal Flood Viral Video: गर्व और गुस्सा! मासूम का अद्भुत रेस्क्यू, दूसरी तरफ महिला की लाश से नीचता!

Published : Aug 28, 2026, 12:39 PM IST
nepal floods woman body earrings stolen toddler rescued viral video police arrest  two suspects

सार

नेपाल बाढ़ के बीच नारायणी नदी में बहे महिला के शव से बालियां चुराने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। 41 सेकंड का वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई हुई, वहीं 2 साल के मासूम के रेस्क्यू का 28 सेकेंड का वीडियो ने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया है।

Nepal Flood Viral Video: नेपाल और चीन के सीमावर्ती इलाकों में आई विनाशकारी आपदा ने जहां चारों तरफ तबाही और चीख-पुकार का मंजर बना हुआ है, वहीं इसी त्रासदी के बीच से दो ऐसे वीडियो सामने आए हैं जिन्होंने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया है। एक तरफ जहां 28 सेकंड का वीडियो एक 2 साल के मासूम बच्चे के रेस्क्यू का है जिसे देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं, वहीं 41 सेकंड के दूसरे वीडियो ने इंसानियत को तार-तार कर दिया।

बालों से खींचा शव, फिर कान से उतार लीं सोने की बालियां

वायरल हो रहे 41 सेकंड के सनसनीखेज वीडियो में देखा जा सकता है कि नारायणी नदी के उफान में बहकर आए एक महिला के शव को कुछ लोग लकड़ी के तख्तों और उसके लंबे बालों से पकड़कर पानी से बाहर खींच रहे हैं। लेकिन हैवानियत की हद तब पार हो गई जब शव बाहर आते ही दो युवकों ने महिला के कानों से सोने जैसी दिखने वाली बालियां छीन लीं। आसपास खड़े लोग तमाशबीन बने रहे और मोबाइल से वीडियो बनाते रहे। इस खौफनाक और शर्मनाक कृत्य का वीडियो सामने आते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।

नेपाल पुलिस की तुरंत कार्रवाई: दो दरिंदे गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने और चौतरफा दबाव बनने के बाद चितवन पुलिस तुरंत हरकत में आई। नेपाल पुलिस ने 41 सेकंड का वही वीडियो री-शेयर करते हुए जानकारी दी कि शव के साथ अमानवीय व्यवहार करने और चोरी करने वाले दोनों आरोपियों की पहचान 25 वर्षीय मदन गुरुंग और 38 वर्षीय उमेश चौधरी के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों संदिग्धों को भरतपुर मेट्रोपॉलिटन सिटी-1 स्थित पोखरा बस पार्क के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने सख्त लहजे में कहा कि आपदा के इस मुश्किल दौर में पीड़ितों को लूटने या अमानवीय हरकत करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

एक उम्मीद की किरण: 2 साल के बच्चे का रुला देने वाला रेस्क्यू

तबाही के इस खौफनाक दौर में 28 सेकंड का एक और वीडियो सामने आया जो दिल को छू लेने वाला और राहत देने वाला था। कीचड़ और मलबे के बीच फंसे मात्र दो साल के एक मासूम बच्चे को बचावकर्मियों ने सुरक्षित बाहर निकाला। इस बच्चे की जान बचना किसी चमत्कार से कम नहीं था। लोग इस पल को देखकर ईश्वर से बच्चे की सलामती की दुआएं मांग रहे हैं।

472 से ज्यादा मौतें, मलबे में दफन जिंदगी

नेपाल और तिब्बत सीमा पर आई यह बाढ़ पिछले कुछ वर्षों की सबसे घातक आपदाओं में से एक बन चुकी है। अचानक आए मडस्लाइड और बाढ़ के कारण अब तक कम से कम 472 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 1,500 से अधिक लोग अभी भी लापता हैं। तिब्बत के गिरोंग पोर्ट बॉर्डर क्रॉसिंग पर बहुमंजिला इमारतों और बस पार्किंग में 5 फीट गहरा कीचड़ भर गया है। सड़कें पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी हैं और बारिश लगातार जारी रहने से राहत और बचाव कार्यों में भारी मुश्किलें आ रही हैं।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Bihar Flood: नेपाल में तबाही, बिहार में गंडक का क्या हाल? गोपालगंज में अभी सब सामान्य, प्रशासन अलर्ट
Nepal: कैलाश मानसरोवर यात्रा साबित हुई आखिरी सफर, बेटियों ने लगाई लापता दंपत्ति की तलाश की गुहार