New York Subway Accident: मलाइका चित्रे और नवम कौल कौन थे? कैसे हुई मौत? दिल दहलाने वाला VIDEO!

Published : Sep 15, 2026, 03:12 PM IST

New York Subway Accident: मलाइका चित्रे और नवम कौल कौन थे? भारतीय मूल की मलाइका और नेपाली-अमेरिकी नवम की न्यूयॉर्क सबवे हादसे में मौत हो गई। दोनों Rutgers University के पूर्व छात्र थे। हादसे का VIDEO भी वायरल हुआ है।

PREV
17
कौन थे मलाइका चित्रे और नवम कौल?

New York Subway Accident News: न्यूयॉर्क के लोअर मैनहट्टन में हुए दर्दनाक सबवे हादसे में भारतीय मूल की मलाइका चित्रे और नेपाली-अमेरिकी नवम कौल की मौत हो गई। दोनों 24 साल के थे और रटगर्स यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र थे। हादसे का एक वीडियो भी ऑनलाइन वायरल है, जिसमें ट्रेन आने से ठीक पहले दोनों प्लेटफॉर्म के नीचे ट्रैक के पास दिखाई देते हैं।

27
न्यूयॉर्क सबवे स्टेशन पर क्या हुआ?

हादसा लोअर मैनहट्टन के Spring Street Subway Station पर हुआ। रिपोर्टों के मुताबिक, डाउनटाउन जा रही नंबर 4 ट्रेन की चपेट में आने से दोनों की मौत हुई। अभी यह साफ नहीं है कि सबसे पहले दोनों में से कौन ट्रैक पर गिरा था।

37
वायरल VIDEO में क्या दिखा?

हादसे का एक VIDEO ऑनलाइन वायरल है। इसमें ट्रेन के आने और दोनों के ऊपर से गुजरने से ठीक पहले महिला को पुरुष को अपनी ओर खींचते हुए देखा जा सकता है। हालांकि, VIDEO से यह स्पष्ट नहीं होता कि दोनों ट्रैक तक कैसे पहुंचे।

47
क्या दोस्त को बचाने नीचे उतरी थीं मलाइका?

कानून प्रवर्तन सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में संभावना जताई गई है कि नवम कौल पहले ट्रैक पर गिर गए थे या किसी तरह पटरी पर चले गए थे। इसके बाद मलाइका उन्हें बचाने के लिए नीचे उतरी हों, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

57
मौके पर ही दोनों की मौत

पुलिस को रविवार सुबह करीब 3:14 बजे हादसे की सूचना मिली। ट्रेन समय पर नहीं रुक सकी और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। रिपोर्ट के अनुसार, उनके शव ट्रेन के तीसरे और चौथे डिब्बे के नीचे से बरामद किए गए। ट्रेन में करीब 100 यात्री थे।

67
Rutgers University से था खास कनेक्शन

मलाइका ने मई 2024 में Rutgers-New Brunswick के School of Arts and Sciences से Bachelor of Science की डिग्री पूरी की थी। नवम ने 2020 से 2024 तक Rutgers Business School में पढ़ाई की थी, हालांकि उन्हें डिग्री नहीं मिली थी।

77
मलाइका-नवम क्या काम करते थे?

LinkedIn प्रोफाइल के मुताबिक, मलाइका चित्रे Acadia Pharmaceuticals में Operations Specialist थीं, जबकि नवम कौल Bloomberg में Financial Data Analyst के तौर पर काम करते थे। Rutgers University ने दोनों पूर्व छात्रों की मौत पर गहरा दुख जताया है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories