Big News: नोएडा के 12 से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

Published : Feb 19, 2026, 11:31 AM IST

Breaking Alert: CBSE एग्जाम के बीच नोएडा के 12 से ज्यादा स्कूलों को बम धमकी ईमेल मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस जांच में ऑनलाइन बेटिंग रैकेट कनेक्शन सामने आया। BNS और IT Act के तहत केस दर्ज, साइबर साजिश की गहराई से जांच जारी।

PREV
15

Noida School Bomb Threat: दिल्ली से सटे नाेयडा से बड़ी खबर आ रही है। यहां CBSE एग्जाम के दौरान 12 से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी ईमेल से मिली है। जब ये ईमेल आया तो उस समय छात्र बोर्ड परीक्षा दे रहे थे, तभी स्कूल प्रशासन को मेल मिला कि कैंपस में विस्फोटक रखा गया है। यह खबर फैलते ही अफरा-तफरी का माहौल बन गया। तुरंत पुलिस, बम डिस्पोजल स्क्वॉड और स्निफर डॉग्स मौके पर पहुंचे और पूरे स्कूल परिसर की तलाशी शुरू की गई। हालांकि शुरुआती जांच में कुछ संदिग्ध नहीं मिला, लेकिन सवाल उठ रहा है-क्या यह सिर्फ शरारत थी या किसी बड़े साइबर नेटवर्क की साजिश?

25

Email का सोर्स-विदेशी सर्वर या लोकल गैंग का खेल?

जांच में सामने आया कि धमकी भरे ईमेल पहले US सर्वर से भेजे गए लग रहे थे। लेकिन टेक्निकल ट्रेसिंग के बाद पुलिस ग्रेटर नोएडा के बिसरख तक पहुंच गई। यहां से जुड़े कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी नकली ईमेल आईडी और VoIP नंबर का इस्तेमाल कर रहे थे। ऑनलाइन बेटिंग रैकेट और बम धमकी ईमेल के बीच कोई कनेक्शन है? जांच एजेंसियां इसी एंगल से भी पड़ताल कर रही हैं।

35

BNS और IT Act के तहत केस-कितनी सख्त होगी कार्रवाई?

सूरजपुर थाना में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 351(4) और 353(4)(b) के साथ IT Act की धारा 66 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने चार लैपटॉप, 22 मोबाइल फोन, 16 डेबिट-क्रेडिट कार्ड, दो नेपाली पासपोर्ट और अन्य दस्तावेज जब्त किए हैं।

45

पहले भी क्यों मिल चुकी हैं ऐसी धमकियां?

23 जनवरी को भी करीब 20 स्कूलों को इसी तरह के बम धमकी ईमेल मिले थे। उस समय भी बड़े स्तर पर तलाशी ली गई थी, लेकिन बाद में मामला अफवाह निकला। बार-बार नोएडा के स्कूलों को निशाना बनाया जा रहा है।  

55

बम धमकी मिलने पर स्कूल क्या करते हैं?

ऐसी स्थिति में स्कूल तुरंत छात्रों को सुरक्षित जगह पर ले जाते हैं, पुलिस को सूचना देते हैं और पेरेंट्स को अपडेट करते हैं। जरूरत पड़ने पर क्लास ऑनलाइन शिफ्ट की जाती है या स्कूल अस्थायी रूप से बंद कर दिए जाते हैं। फिलहाल जांच जारी है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories