राजस्थान के बाड़मेर जिले के बालोतरा स्थित Hindustan Petroleum Corporation Limited (HPCL) की रिफाइनरी में सोमवार को भीषण आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दीं और आसमान में धुएं का घना गुबार छा गया।
राजस्थान में बाड़मेर जिले के बालोतरा की हिंदुस्तान पेट्रोलियम लिमिटेड (HPCL) की रिफाइनरी में सोमवार को भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी विकराल थीं कि कई किलोमीटर दूर दिखाई दीं। वहीं रिफाइनरी में आग से आसमान में छाया धुएं का गुबार छा गया था।
25
पीएम मोदी कल करने वाले थे उद्घाटन
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल मंगलवार यानि 21 अप्रैल को इसी रिफाइनरी का उद्घाटन करने वाले थे। लेकिन इस आग के बाद पीएम का दौरान फिलहाल स्थगित हो गया। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
35
देखते ही देखते आग हुई विकराल
देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। तुरंत रिफाइनरी के कर्मचारियों ने यूनिट फायर सेफ्टी सिस्टम चालू किया। वहीं कुछ देर में ही भारी संख्या में पुलिस बल और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। कड़ी मश्क्कत के बाद करीब 2 से 3 घंटे में आग पर काबू पाया गया।
पुलिस ने तुरंत भीषण आग को देखते ही रिफाइनरी के आसपास के इलाके के को खाली कर लिया। वहीं किसी को भी आने जाने की एंट्री पर रोक लगा दी। फिलहाल पुलिस यूनिट में लगी आग की वजह का पता लगाने में जुटी है। साथ ही यह जांच की जा रही है कि इससे रिफाइनरी में कितना नुकसान हुआ है।
55
गुजरात के मुंद्रा पोर्ट से आता था कच्चा तेल
बता दें कि यह वहीं रिफाइनरी है, जिसमें गुजरात के मुंद्रा पोर्ट से पाइप लाइन के जरिए कच्चा तेल आता है। फिर यहां से कच्चे तेल को फिल्टर करके अलग-अलग यूनिट में भेजा जाता है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।