
पाकिस्तान के अंतरिक्ष इतिहास में 25 नवंबर 2026 का दिन एक बड़ी उपलब्धि के तौर पर दर्ज हुआ। चीन के शेनझोउ-24 मिशन के जरिए पाकिस्तानी नागरिक मुहम्मद जीशान अली अंतरिक्ष पहुंचे। वह चीन के तियांगोंग स्पेस स्टेशन पर जाने वाले पहले विदेशी एस्ट्रोनॉट बने हैं। चीन के जिउक्वान सैटेलाइट लॉन्च सेंटर से लॉन्ग मार्च-2F रॉकेट ने भारतीय समय के मुताबिक सुबह करीब 6 बजे उड़ान भरी। तीन सदस्यीय दल में चीनी कमांडर तांग होंगबो, फ्लाइट इंजीनियर वू यी और पाकिस्तानी पेलोड स्पेशलिस्ट जीशान अली शामिल हैं। मिशन के बाद पाकिस्तान में स्पेस साइंस के छात्रों और अधिकारियों ने इस उपलब्धि का जश्न मनाया। अली स्टेशन पर 5 से 10 दिन रहकर वैज्ञानिक प्रयोग करेंगे। पाकिस्तान के मंत्री अहसान इकबाल चौधरी ने इसे चीन-पाकिस्तान सहयोग का नया पड़ाव बताया और भविष्य में चंद्र मिशन पर साथ काम करने की उम्मीद जताई।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।