
कराची: भारत विरोध और कट्टरपंथ के सहारे चलने वाले पाकिस्तान की आर्थिक हालत पूरी तरह से चरमरा गई है। देश में गरीबी का आलम यह है कि इसने पिछले 11 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वहीं, अमीर और गरीब के बीच की खाई यानी आय की असमानता 27 साल के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई है। यह खुलासा किसी और ने नहीं, बल्कि खुद पाकिस्तान के योजना मंत्री अहसान इकबाल ने किया है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) से कर्ज लेकर दिन काट रहे पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था बेहद खराब दौर से गुजर रही है। देश में करीब 7 करोड़ लोग गरीबी का सामना कर रहे हैं।
आंकड़ों के मुताबिक, 2024-25 के वित्तीय वर्ष में देश की गरीबी दर बढ़कर 28.9% हो गई है, जो 2019 में 21.9% थी। 2014 के बाद यह पहली बार है जब गरीबी इस स्तर पर पहुंची है। 2014 में यह 29.5% थी। इसके अलावा, आय में असमानता भी 29.5% से बढ़कर 32.7% हो गई है। 1998 के बाद यह सबसे बड़ा आंकड़ा है।
इसके साथ ही बेरोजगारी दर भी 21 साल के उच्चतम स्तर, यानी 7.1% पर पहुंच गई है। गांवों में गरीबी 28.2% से बढ़कर 36.2% हो गई है, जबकि शहरी गरीबी 11% से बढ़कर 17.4% हो गई है। हिंसा प्रभावित बलूचिस्तान में तो हालात और भी बुरे हैं, जहां गरीबी दर 42% से बढ़कर 47% तक पहुंच गई है। IMF से कर्ज लेने की शर्तों के चलते सरकार को सब्सिडी खत्म करने जैसे कड़े कदम उठाने पड़ रहे हैं। प्राकृतिक आपदाओं और कमजोर आर्थिक विकास ने भी देश में बेरोजगारी, गरीबी और असमानता को बढ़ाने का काम किया है।
लाहौर: एक तरफ पाकिस्तान 11 साल की सबसे भयानक गरीबी झेल रहा है, वहीं दूसरी ओर पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी और पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने 380 करोड़ रुपये का एक आलीशान विमान खरीदा है। इस खबर के सामने आने के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया है।
पंजाब सरकार ने 2019 में बना एक नया गल्फस्ट्रीम GVII G500 विमान खरीदा है। इसमें 19 सीटें हैं। पाकिस्तानी रुपये में इसकी कीमत 1,170 करोड़ (भारत में लगभग 380 करोड़ रुपये) आंकी गई है। देश की खस्ताहाल आर्थिक स्थिति के बीच इस महंगी खरीद को लेकर इमरान खान की पार्टी पीटीआई ने मरियम नवाज पर हमला बोला है। पीटीआई ने आरोप लगाया है कि यह जनता के पैसे की बर्बादी है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।