Pakistan Astronaut: अंतरिक्ष में बटर चिकन, लैंब कोरमा और बीफ निहारी, 100 हलाल डिश का खास इंतजाम

Published : Nov 27, 2026, 07:07 AM IST

Pakistan Astronaut Zeeshan Ali: चीन के तियांगोंग स्पेस स्टेशन पर पहुंचे पहले पाकिस्तानी अंतरिक्ष यात्री मुहम्मद जीशान अली के लिए 100 से ज्यादा हलाल व्यंजन, बटर चिकन, लैंब कोरमा और बीफ निहारी भेजे गए हैं। जानिए शेनझोउ-23 और 24 मिशन का यह खास मेन्यू।

PREV
17
अंतरिक्ष में बटर चिकन, कोरमा और बीफ निहारी का स्वाद!

Tiangong Space Station: अंतरिक्ष में रहने वाले यात्रियों के लिए खाना सिर्फ भूख मिटाने का जरिया नहीं, बल्कि उनकी सेहत और पसंद का भी अहम हिस्सा है। चीन के तियांगोंग अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचे पाकिस्तान के पहले अंतरिक्ष यात्री मुहम्मद जीशान अली के लिए खास इंतजाम किया गया है। उनके मेनू में बटर चिकन, लैंब कोरमा और बीफ निहारी जैसी डिश शामिल हैं। आइए जानते हैं अंतरिक्ष में उनके खाने से जुड़ी 6 खास बातें।

27
अंतरिक्ष में पाकिस्तानी यात्री के लिए 100 से ज्यादा हलाल डिश

पाकिस्तान के पहले अंतरिक्ष यात्री मुहम्मद जीशान अली जब चीन के तियांगोंग अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचे तो उनके खाने का भी खास इंतजाम किया गया। उनके लिए 100 से ज्यादा हलाल खाद्य विकल्प तैयार किए गए हैं। इस खास मेनू में पाकिस्तानी खान-पान की पसंद और धार्मिक मान्यताओं का ध्यान रखा गया है।

37
बटर चिकन से बीफ निहारी तक, मेनू में खास पाकिस्तानी स्वाद

अंतरिक्ष में अली को अपने पसंदीदा पकवानों का स्वाद मिलेगा। उनके खास मेनू में बटर चिकन, लैंब कोरमा, बीफ निहारी और छोले की करी जैसी डिश शामिल हैं। इन व्यंजनों को चुनते समय उनकी खान-पान की आदतों और पसंद को प्राथमिकता दी गई है, ताकि अंतरिक्ष में भी उन्हें अपने देश के खाने का स्वाद मिल सके।

47
हल्दी और करी के मसालों का भी रखा गया खास ध्यान

अली के लिए मेनू तैयार करने वाली टीम ने सिर्फ पकवानों की सूची नहीं बनाई, बल्कि उनके मसालों की पसंद का भी अध्ययन किया। इसमें हल्दी और करी जैसे मसालों को खास जगह दी गई। पाकिस्तानी खान-पान की संस्कृति और भोजन की आदतों को समझने के बाद व्यंजनों को अंतिम रूप दिया गया, ताकि स्वाद और पोषण दोनों का संतुलन बना रहे।

57
अंतरिक्ष में खाना हल्का और आसानी से पचने वाला क्यों जरूरी?

चीन अंतरिक्ष यात्री केंद्र के शोधकर्ता चेन जुनली के मुताबिक, अली के लिए तैयार भोजन में पर्याप्त ऊर्जा और पोषण का ध्यान रखा गया है। साथ ही इसे हल्का और आसानी से पचने वाला बनाया गया है। अंतरिक्ष में शुरुआती दिनों के दौरान शरीर को नए वातावरण के अनुकूल ढलना पड़ता है। ऐसे में भोजन का पोषण और पाचन दोनों महत्वपूर्ण होते हैं।

67
हलाल नियमों के तहत तैयार हुआ पूरा खाना, कई बार हुई टेस्टिंग

अंतरिक्ष यात्री के लिए भोजन तैयार करने में हलाल नियमों का पालन किया गया है। इसमें इस्तेमाल होने वाली सामग्री से लेकर खाना पकाने के तरीकों तक का ध्यान रखा गया। व्यंजनों को कई बार चखकर परखा गया। इसके बाद पाकिस्तानी अंतरिक्ष यात्रियों से मिले फीडबैक के आधार पर रेसिपी में बदलाव किए गए, ताकि भोजन उनकी पसंद के अनुरूप हो।

77
अंतरिक्ष में छह यात्री करेंगे खास डिनर, 5 से 10 दिन रहेंगे अली

शेनझोउ-23 और शेनझोउ-24 मिशन की दोनों टीमों के कुल छह अंतरिक्ष यात्री एक साथ खास डिनर करेंगे। 40 वर्षीय मुहम्मद जीशान अली तियांगोंग स्टेशन पहुंचने वाले पहले पाकिस्तानी और पहले विदेशी अंतरिक्ष यात्री हैं। वह वहां 5 से 10 दिन बिताएंगे और वैज्ञानिक प्रयोगों में हिस्सा लेंगे। इसके बाद शेनझोउ-23 अंतरिक्ष यान से पृथ्वी पर लौटेंगे।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories