पीलीभीत मेडिकल कॉलेज में सनसनी! क्लासमेट ने अस्पताल के अंदर किया छात्रा का मर्डर

Published : Jul 15, 2026, 05:30 PM IST
पीलीभीत मेडिकल कॉलेज में सनसनी! क्लासमेट ने अस्पताल के अंदर किया छात्रा का मर्डर

सार

यूपी के पीलीभीत मेडिकल कॉलेज में एक छात्र ने अपनी 22 वर्षीय सहपाठी की चाकू मारकर हत्या कर दी। आरोपी छात्र गिरफ्तार हो गया है। पुलिस को एकतरफा प्यार का शक है और मामले की जांच जारी है।

यूपी के पीलीभीत से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां मंगलवार सुबह पीलीभीत मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल के अंदर एक छात्र ने अपनी ही क्लासमेट की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। इस घटना से पूरे कैंपस में सनसनी फैल गई। मृतक छात्रा का नाम कशिश पटेल है, जो 22 साल की थीं और CT स्कैन टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा के फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट थीं। हमले के बाद उन्हें बरेली के एक अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।

बहस के बाद किया जानलेवा हमला

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि कशिश CT स्कैन रूम में काम कर रही थीं। तभी एक्स-रे टेक्नीशियन कोर्स का फर्स्ट ईयर का छात्र, 24 साल का सागर सिंह, चाकू लेकर वहां पहुंचा। दोनों के बीच कुछ देर बात हुई, जो जल्द ही बहस में बदल गई। पुलिस ने बताया कि इसके बाद आरोपी ने कशिश पर चाकू से हमला कर दिया। कशिश ने भागने की कोशिश की, लेकिन सागर ने उनका पीछा किया और उन पर कई बार वार किए। इस हमले को रोकने की कोशिश में एक स्टाफ नर्स, निधि सहगल, के हाथ में भी हल्की चोट आई।

भागते हुए पकड़ा गया आरोपी

जैसे ही आरोपी ने भागने की कोशिश की, अस्पताल के सिक्योरिटी गार्ड्स और स्टाफ ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने बाद में उसे गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया। कशिश बरेली की रहने वाली थीं, जबकि आरोपी सागर कानपुर का है।

पुलिस और कॉलेज ने शुरू की जांच

पुलिस को शक है कि यह हमला एकतरफा प्यार का मामला हो सकता है, लेकिन असली वजह का पता लगाने के लिए जांच जारी है। अधिकारी यह भी जांच कर रहे हैं कि क्या यह अपराध पहले से प्लान किया गया था। इस घटना के बाद मेडिकल कॉलेज में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। प्रिंसिपल डॉ. संगीता अनेजा ने बताया कि घटना के क्रम, सुरक्षा व्यवस्था और हमले की वजहों की जांच के लिए तीन सदस्यों की एक कमेटी बनाई गई है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

सेफ्टी एंकर टूटा, 40 फुट गहरी खाई में गिरकर मशहूर पर्वतारोही की दर्दनाक मौत
भारत के सबसे बड़े न्यूक्लियर प्लांट का डेटा लीक? 19 हजार सीक्रेट फाइलों के दावे से मची हलचल