पटना में TRE-4 अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के दौरान उस वक्त हंगामा बढ़ गया जब BPSC कार्यालय की ओर मार्च कर रहे हजारों कैंडिडेट्स को पुलिस ने JP गोलंबर पर रोक दिया। वैकेंसी बढ़ाने और भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे अभ्यर्थियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसमें कई छात्र घायल हो गए। प्रदर्शन के दौरान भगदड़ जैसे हालात बन गए और सड़क पर चप्पलें, बैग और सामान बिखरा दिखाई दिया। कुछ महिला अभ्यर्थियों ने पुलिस पर बदसलूकी के आरोप भी लगाए। TRE-4 कैंडिडेट्स का कहना है कि वे शिक्षक बनने का सपना लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन उनके साथ अपराधियों जैसा व्यवहार किया गया।