1st July Rule Change : राशन कार्ड, LPG से लेकर रेलवे तक... 1 जुलाई से बदल जाएंगे ये नियम

Share this Video

जून का महीना अब कुछ ही दिनों में समाप्त होने वाला है और 1 जुलाई 2026 से आम लोगों की जिंदगी से जुड़े कई अहम बदलाव लागू होने जा रहे हैं। राशन कार्ड के नियमों में बदलाव करते हुए अब प्रति व्यक्ति आय को आधार बनाया जाएगा, जबकि हर पात्र व्यक्ति को हर महीने 7 किलो अनाज मिलेगा और एक परिवार को अधिकतम 35 किलो राशन ही दिया जाएगा। वहीं UIDAI ने आधार कार्ड से जुड़े नियमों में भी बदलाव का फैसला किया है, जिसके तहत अगले 6 महीनों तक आधार कार्ड पर ईमेल आईडी मुफ्त में अपडेट कराई जा सकेगी। पहले इसके लिए 75 रुपये शुल्क देना पड़ता था। इसी के साथ कई अन्य नियमों में भी बदलाव होगा।

Related Video