
26 जून सुबह की बड़ी खबरें: देहरादून में घुसे निहंग, पुलिस को जमकर छकाया!
26 जून सुबह की बड़ी खबरें: कर्णप्रयाग में निहंग सिखों और स्थानीय लोगों के बीच हुए विवाद की गूंज अब देहरादून तक पहुंच गई है। हेमकुंड साहिब यात्रा के दौरान उत्तराखंड सीमा पर उस समय तनावपूर्ण माहौल बन गया, जब करीब 200 निहंग सिखों का जत्था हिमाचल प्रदेश से राज्य में प्रवेश करने के लिए आगे बढ़ा। स्थिति को संभालने के लिए प्रशासन और पुलिस ने कई घंटों तक वार्ता की, लेकिन बातचीत सफल नहीं हो सकी। इसके बाद हालात अचानक तनावपूर्ण हो गए। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर देहरादून के एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने विस्तृत जानकारी साझा की।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source
