
₹1500 और 3500 नहीं अब ₹2500 और 5000...1 जुलाई से महंगा होगा पासपोर्ट बनवाना
1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाना या उसका री-इश्यू कराना पहले की तुलना में महंगा हो जाएगा। केंद्र सरकार ने पासपोर्ट सेवाओं की फीस में बढ़ोतरी का फैसला किया है, जिसके तहत सामान्य और तत्काल दोनों श्रेणियों के 36 और 60 पन्नों वाले पासपोर्ट की नई दरें लागू होंगी। खोए हुए पासपोर्ट को दोबारा जारी कराने का शुल्क भी बढ़ा दिया गया है। हालांकि, पासपोर्ट की वैधता और जारी करने से जुड़े अन्य नियमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सरकार का कहना है कि करीब 14 साल बाद शुल्क में संशोधन किया गया है और नई दरें 1 जुलाई से प्रभावी होंगी।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source
