प्रयागराज में बड़ा ट्रेन हादसा: एक गलती से 5 यात्रियों की मौत, पोटली में ले जाना पड़े शव के टुकड़े

Published : Apr 15, 2026, 11:32 PM IST
train accident

सार

Prayagraj Train Accident : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के करछना इलाके में एक दर्दनाक रेल हादसा सामने आया है, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, कालका एक्सप्रेस से एक युवक गिरकर ट्रेन के पहियों के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई और किसी यात्री ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से बड़ी खबर सामने आई है। यमुनानगर जोन के करछना इलाके में एक बड़ा रेल हादसा हो गया। जिसमें पांच लोगों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जाता है कि यह हादसा इतना भयानक था कि मरने वाले यात्रियों के शरीर के कई टुकड़े हो गए। पुलिस कपड़े की पोटली में शव के टुकड़ों को बटोरकर पोस्टमॉर्टम के लिए लेकर गई।

प्रयागराज में रेलवे ट्रैक बना मौत का मैदान

इस भीषण हादसे के बाद अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। खबर लगते ही मौके पर रेलवे के कर्मचारी ,पुलिस प्रशासन की टीमें पहुंचीं। वहीं सूचना मिलने के बाद जीआरपी भी पहुंची। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल हादसे के पीछे कारणों का पता लगाने में जुट गई है। वहीं रेलवे के अन्य यात्री से भी पूछताछ गई, तब जाकर ट्रेन को आगे लिए रवाना किया गया।

प्रयागराज में एक गलती बनी मौत की वजह

मौके पर मौजूद एक यात्री ने पुलिस को बताया कि कालका एक्सप्रेस ट्रेन से एक युवक नीचे गिर गया। वह पहियों के नीचे आने से वह कट गया और मौत हो गई। यह खबर लगते ही ट्रेन के अंदर बैठे यात्री में हड़कंप मच गया। इसी दौरान किसी अन्य युवक ने चेन पुलिंग करके ट्रेन को रोक दिया। जिससे यात्री उतरकर नीचे आ गए और कुछ पटरियों के पास जाकर खड़े हो गए। इकी दौरान सामने से दूसरी ट्रेन पुरुषोत्तम एक्सप्रेस आ गई। जिसकी चपेट में आने से पटरी के किनारे खड़े 4 और लोग कट गए और उनकी भी मौत हो गई। इस तरह पांच लोग ट्रेन हादसे में जान गंवा चुके।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Turkey School Shooting: 13 साल के छात्र ने बरसाई गोलियां, 9 की मौत… खिड़कियों से कूदकर भागे बच्चे
लखनऊ आग में 4 बच्चों की जिंदा जलकर मौत, 100 घर जलकर खाक, देखिए 5 विकराल तस्वीरें