राम मंदिर CEO भर्ती: एक पोस्ट के लिए मची होड़, 24 घंटे में आए इतने रिकॉर्ड तोड़ आवेदन

Published : Jul 15, 2026, 02:08 PM IST
ram mandir trust ceo vacancy

सार

Ram Mandir Trust CEO Job: अयोध्या के राम मंदिर ट्रस्ट में सीईओ बनने के लिए आवदेकों की बाढ़ आ चुकी है। भर्ती नोटिफिकेशन जारी होने के महज 24 घंटे के भीतर ही चयन समिति के आधिकारिक ईमेल पर भारी संख्या में आवेदन पहुंचे हैं।

अयोध्या राम मंदिर के चंदे चोरी के कथित हेराफेरी के मामले की SIT जांच चल रही है। इसी बीच श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के पद के लिए शनिवार को भर्तियां निकाली हैं। बता दें कि हर कोई भगवान के धाम में सीईओ बनकर यह नौकरी करना चाहता है। तो आइए जानते हैं अब तक कितने लोग इस पोस्ट के लिए आवेदन कर चुके हैं।

राम मंदिर CEO के लिए कितने लोगों ने किया आवेदन?

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राम मंदिर के द्वारा सीईओ की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होने के 24 घंटे के भीतर ही देशभर से 1000 से ज्यादा लोगों ने आवेदन कर चुके हैं। यानि चयन समिति के आधिकारिक ईमेल पर इतने आवेदन पहुंच गए। सबसे ज्यादा आवेदन रिटायर्ड अफसरों ने किए हैं। यह रिकॉर्ड तो सिर्फ एक दिन का है टोटल की बात की जाए तो आवेदकों की संख्या हजारों में होगी।

राम मंदिर ट्रस्ट के CEO की आवेदन की क्या है आखिरी तारीख?

बता दें कि राम मंदिर ट्रस्ट के CEO पद के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 18 जुलाई तय की है। माना जा रहा है कि जब 24 घंटे में 1000 से ज्यादा आवेदन आ चुके हैं तो अभी 4 दिन और बाकी हैं। ऐसे में तब तक आवेदनों की संख्या 10 हजार से पार होगी। यानि एक पद के लिए सैकड़ों नहीं, हजारों लोग आवेदन कर रहे हैं। ऐसे में चयन समीति के लिए किसी एक का सिलेक्शन करना बड़ा चेलैंज होगा।

राम मंदिर CEO के लिए क्या है अनिवार्य योग्गता?

  • आवेदन करने वाले के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से कम से कम बैचलर डिग्री होनी चाहिए।
  •  उम्मीदवार की उम्र 50 से 70 साल के बीच होनी चाहिए।
  •  बड़े सरकारी संगठन, संस्थान, विभाग या कंपनी में कम से कम 20 साल का मैनेजरियल अनुभव होना जरूरी है। 
  • आवेदक को एडमिनिस्ट्रेशन, फाइनेंस, अकाउंट्स, ह्यूमन रिसोर्स, पब्लिक रिलेशंस, IT, सिक्योरिटी और कानूनी मामलों का अनुभव होना चाहिए।

राम मंदिर में CEO का क्या काम?

  • CEO की नियुक्ति तीन साल के कॉन्ट्रैक्ट पर होगी, जिसे अच्छे काम के आधार पर आगे बढ़ाया जा सकता है। 
  • चुने गए CEO ट्रस्ट के एडमिनिस्ट्रेशन, भविष्य के डेवलपमेंट, कानूनी नियमों का पालन, वित्तीय पारदर्शिता और सरकारी एजेंसियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था का तालमेल देखेंगे।
  •  इसके अलावा, धार्मिक अनुष्ठानों, त्योहारों की देखरेख, भक्तों की सुरक्षा व सुविधा और खास मेहमानों के लिए इंतजाम का जिम्मा भी उन्हीं पर होगा।
  • राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने रविवार को बताया कि CEO सीधे ट्रस्ट की देखरेख में काम करेंगे।
  •  उन्होंने कहा, “जैसा कि नाम से ही पता चलता है, चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर मैनेजमेंट के हेड होंगे। 

किन लोगों को मिलेंगे बोनस अंक?

ट्रस्ट ने कहा है कि उन उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी जो चीफ एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर रह चुके हैं या जिन्हें किसी मंदिर या हिंदू धार्मिक संस्थान को संभालने का अनुभव है। संबंधित अनुभव वाले रिटायर्ड अधिकारियों को भी अप्लाई करने के लिए प्रोत्साहित किया गया है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Sonam Wangchuk का गिरा 8.5 Kg वजन, कब जागेगी सरकार ? । Dharmendra Pradhan । CJP Protest
क्या है 'सीफ़ेयरर-फ़र्स्ट' रिस्पॉन्स? होर्मुज़ में जहाज़ हमले के बाद भारत ने लिया बड़ा एक्शन