
कांग्रेस और विपक्षी दलों के INDIA गठबंधन ने दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसी प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी का एक वीडियो सामने आया, जिसे लेकर बीजेपी नेताओं ने उन पर निशाना साधा। अब बीजेपी सांसद और अभिनेता रवि किशन ने भी कांग्रेस नेता पर तंज कसा है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान रवि किशन ने राहुल गांधी पर अपने ही कार्यकर्ताओं को कोहनी मारने वाले वीडियो पर बयान देते हुए जुबान फिसल गई। बाद में उन्होंने अपनी बात संभालते हुए राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने की संभावना पर तंज कसा।
रवि किशन ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि अगर वह अभी अपने कार्यकर्ताओं के साथ ऐसा व्यवहार कर रहे हैं, तो प्रधानमंत्री बनने के बाद देश के साथ क्या करेंगे। उन्होंने इसी संदर्भ में राहुल गांधी को 'कोहनीबाज' कहकर निशाना साधा। उनके इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है।
रवि किशन ने कहा कि कांग्रेस खत्म हो रही है, इस प्रोटेस्ट से जनता परेशान हो रही है। आप केरल जीते, तेलंगाना जीते, पंजाब में आपकी सरकार है। आप वहां इस्तीफा नहीं मांगेंगे? देश की जनता पूछ रही है। लोग इनके प्रोटेस्ट से प्रताड़ित हो चुके हैं।
रवि किशन की इसके बाद जुबान फिसली है और उन्होंने कहा ,'राहुल गांधी अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मार रहे हैं। आप प्रधानमंत्री बनने जा रहे हो और अभी से अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मार रहे हो, तो देश को कितनी कोहनी मारोगे? इसके बाद बीजेपी नेता को गलती का एहसास हुआ और लाइन में सुधार करते हुए कहा -
जब आप प्रधानमंत्री कभी बनेंगे, अगर महादेव ने चाहा और आप 2047 में कभी प्रधानमंत्री बने, तो कितना कोहनी मारोगे? ये कोहनीबाज प्रधानमंत्री बनने के सपने देख रहे हैं। इनकी कोहनी से देश डर गया है। ये आ गए तो हमें कितनी कोहनी मारेंगे? हमने पहली बार ऐसे कोहनीबाज नेता को देखा है, जो अपने ही कार्यकर्ताओं को मार-मारकर आगे जा रहा है। ऐसा कोई करता है क्या?
BJP MP Ravi Kishan criticised Rahul Gandhi over an alleged incident involving a party worker, questioning his conduct and leadership. The remarks have sparked political debate. #RahulGandhi #RaviKishan #IndianPolitics #PoliticalNews
https://t.co/SId01jyI2P
— Ashu Singh (@Ashu_SinghKP) October 14, 2026
और पढ़ें:CJP और INDIA ब्लॉक के बीच क्या है रिश्ता? अभिजीत दिपके का चौंकाने वाला खुलासा
बता दें कि विरोध प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों को लेकर हो रहा है। कांग्रेस समेत विपक्षी दल और सीजेपी दिल्ली समेत कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन कर रही है। राहुल गांधी और विपक्षी दलों ने मतदाता सूची में बदलाव को लेकर सवाल उठाए हैं। वहीं, बीजेपी की ओर से विपक्ष के इन आरोपों पर लगातार पलटवार किया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें: कौन हैं पूर्व चुनाव आयुक्त अशोक लवासा? SIR पर कर दिया सबसे बड़ा सवाल और खुलासा...
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।