
बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख अपनी पत्नी जेनेलिया देशमुख और परिवार के साथ राजस्थान के अजमेर पहुंचे। यहां उन्होंने ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह पर चादर चढ़ाई और दुआ मांगी। इस दौरान परिवार ने दरगाह पर जियारत की। रितेश और जेनेलिया की इस यात्रा के विजुअल्स सामने आए हैं। बॉलीवुड के इस चर्चित कपल की दरगाह पर मौजूदगी ने लोगों का ध्यान खींचा। आखिर अजमेर शरीफ में रितेश देशमुख और जेनेलिया देशमुख किस अंदाज में नजर आए? देखिए इस खास वीडियो में उनकी यात्रा की झलकियां।