Rohit Shetty House Firing: क्या ‘हिंदू सैनिकों’ ने 7 युवाओं की भर्ती किया? असली मास्टरमाइंड काैन?

Published : Feb 18, 2026, 12:01 PM IST

Rohit Shetty House Firing: क्या रोहित शेट्टी हाउस फायरिंग ‘हिंदू सैनिक’ मिशन के नाम पर रची गई साजिश थी? सोशल मीडिया से भर्ती, लॉरेंस बिश्नोई गैंग कनेक्शन और दो मॉड्यूल का खुलासा। क्या बॉलीवुड को डराने की बड़ी प्लानिंग बेनकाब होने वाली है?

PREV
17

Bollywood Threat Case: रोहित शेट्टी हाउस फायरिंग केस में जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे नए खुलासे सामने आ रहे हैं। मुंबई में फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर के बाहर हुई फायरिंग को अब पुलिस एक सुनियोजित साजिश मानकर जांच कर रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों को सोशल मीडिया और लोकल नेटवर्क के जरिए भर्ती किया गया था। इस पूरे मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग और कथित “हिंदू सैनिक” नाम का जिक्र सामने आया है।

27

क्या सोशल मीडिया के जरिए हुई थी भर्ती?

जांच में पता चला है कि मुख्य शूटर दीपक चंद्र शर्मा समेत सात लोगों को कथित तौर पर जल्दी पैसे, पहचान और अपनेपन का लालच दिया गया। उन्हें मैसेज भेजकर इस ऑपरेशन को “मिशन” बताया गया, जिसका मकसद डर फैलाना था। पुलिस के अनुसार, भर्ती में शुभम लोंकर गैंग के लोगों की भूमिका भी सामने आई है।

37

क्या लॉरेंस बिश्नोई गैंग का है सीधा कनेक्शन?

फायरिंग के बाद एक सोशल मीडिया पोस्ट सामने आया, जिसमें लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने कथित तौर पर जिम्मेदारी ली। पोस्ट में इस हमले को ‘ट्रेलर’ बताया गया और चेतावनी दी गई कि अगर उनकी बात नहीं मानी गई तो आगे और बड़ा हमला हो सकता है।

47

दो मॉड्यूल में बंटी थी पूरी प्लानिंग?

मुंबई क्राइम ब्रांच और उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स की संयुक्त कार्रवाई में कई गिरफ्तारियां हुई हैं। जांच में सामने आया है कि ऑपरेशन दो अलग-अलग मॉड्यूल में बंटा था। एक पुणे आधारित टीम लॉजिस्टिक संभाल रही थी, जबकि उत्तर भारत का ग्रुप कथित तौर पर फायरिंग को अंजाम देने वाला था।

57

दो मॉड्यूल में बंटी थी पूरी प्लानिंग?

मुंबई क्राइम ब्रांच और उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स की संयुक्त कार्रवाई में कई गिरफ्तारियां हुई हैं। जांच में सामने आया है कि ऑपरेशन दो अलग-अलग मॉड्यूल में बंटा था। एक पुणे आधारित टीम लॉजिस्टिक संभाल रही थी, जबकि उत्तर भारत का ग्रुप कथित तौर पर फायरिंग को अंजाम देने वाला था।

67

स्कूटर और पैसों का ट्रेल क्या बताएगा सच्चाई?

पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी को पहले 50 हजार रुपये दिए गए थे और हमले के बाद बड़ी रकम का वादा किया गया था। हमले में इस्तेमाल होंडा डियो स्कूटर को भी ट्रेस कर लिया गया है। खरीद के रिकॉर्ड और सिग्नेचर के जरिए पुलिस ने उसे संदिग्धों से जोड़ा। फोरेंसिक जांच, बैलिस्टिक रिपोर्ट और घटनास्थल की पड़ताल जारी है। फाइनेंशियल ट्रेल अभी भी जांच के दायरे में है।

77

अब आगे क्या होगा?

अब तक कुल 11 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। मकोका कोर्ट ने आरोपियों को पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। जांच एजेंसियां साजिश की पूरी परत खोलने में जुटी हैं। यह मामला सिर्फ एक फायरिंग नहीं, बल्कि बॉलीवुड और मुंबई की सुरक्षा से जुड़ा बड़ा सवाल बन चुका है। क्या आने वाले दिनों में और बड़े नाम सामने आएंगे? यही इस केस का सबसे बड़ा रहस्य है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories